फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नसों से डेढ़ सेंटीमीटर के ट्यूमर को निकाला, महिला स्वस्थ

Tue, 07 Nov 2023 05:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अटल कैंसर केयर केंद्र में डोरसल स्पाइन में फैले ट्यूमर को निकालने का पहली बार सफल ऑपरेशन हुआ। न्यूरोसर्जन डॉ. कार्तिक नांदरा और टीम ने करीब ढाई घंटे तक यह ऑपरेशन किया। इसमें चुनौती यह थी कि डोरसल स्पाइन में ट्यूमर पूरी तरह से नसों के बीच फैला था। ऐसे में बहुत ही बारीकी से ऑपरेट करना पड़ता है।
विज्ञापन


राजपुरा निवासी कृष्णा देवी को सफल ऑपरेशन के बाद अस्पताल में दाखिल कर लिया है और उसे कुछ दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। डॉ. कार्तिक ने बताया कि महिला पिछले चार माह से काफी परेशान थी। टेस्टों में ट्यूमर आया था लेकिन परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था। निजी अस्पतालों में इसी ऑपरेशन का करीब दो से तीन लाख रुपये खर्च बताया जा रहा है। करीब 20 दिन पहले यह स्थिति बन गई थी कि महिला का चलना-फिरना तक बंद हो गया था। यहां तक कि वह शौच भी नहीं जा पा रही थी। इस स्थिति में वह अस्पताल की ओपीडी में आई और ऑपरेशन करने की ठानी। अब महिला पूरी तरह से सुरक्षित है और जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी।

वर्जन

अटल कैंसर केयर केंद्र में समय-समय पर अलग-अलग ऑपरेशन किए जाते हैं और अधिकतर पहली बार हो रहे हैं। मकसद केवल इतना है कि ज्यादा से ज्यादा मरीजों को अस्पताल में उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. राकेश सहल, पीएमओ, नागरिक अस्पताल, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें