फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अतिम दिन प्रत्याशियाें ने रोड शो में दिखाई ताकत

Sat, 09 May 2026 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला शहर में नगर निगम चुनाव के दौरान रोड शो निकालते कांग्रेसी। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम चुनाव में मेयर सहित 20 वार्डों में हो रहे चुनाव का शोर शुक्रवार शाम छह बजे थम गया। इससे पहले सुबह से ही मेयर सहित वार्ड सदस्यों के पद पर खड़े प्रत्याशियों ने आखिरी दिन जमकर प्रचार किया।
विज्ञापन

मेयर पद की उम्मीदवार ने जहां भाजपा ने वार्डों में जाकर वोट मांगे। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और आजाद मेयर प्रत्याशी ने भी अपने दलबल के साथ रोड शो निकालकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर की सड़कों पर भारी यातायात रहा। यातायात को संभालने के लिए पुलिस को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।
प्रचार करने पहुंचे इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह : मेयर पद पर आजाद ताल ठोक रहीं सोनिया चौधरी और विजय टोनी चौधरी के प्रचार में इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने शुक्रवार को आयोजित जनसभा में भाजपा कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सिर्फ लोगों से झूठे वादे किए हैं। उन्होंने कई ज्वलंत मुद्दे भी उठाए। इस दौरान इनेलो के अलावा बसपा और आम आदमी पार्टी के नेता भी मंच पर मौजूद रहे।

अंबाला शहर में नगर निगम चुनाव के दौरान रोड शो निकालते कांग्रेसी। संवाद

अंबाला शहर में नगर निगम चुनाव के दौरान रोड शो निकालते कांग्रेसी। संवाद

अंबाला शहर में नगर निगम चुनाव के दौरान रोड शो निकालते कांग्रेसी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें