फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भीड़, मांगी मन्नत

Tue, 15 Jul 2025 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। वहीं दूसरी और सोमवार की सुबह हुई बरसात ने सावन के पहले सोमवार का स्वागत किया। इस दौरान छावनी के हाथीखाना कैलाश शिव मंदिर, हिल रोड श्री सनातन धर्म मंदिर, बीसी बाजार सनातन धर्म मंदिर, बीसी बाजार शिव मंदिर, बीसी बाजार गौरी शंकर मंदिर, लाल कुर्ती बाजार सनातन धर्म शिव मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर रानी बाग मंदिर में बरसात में भोले के भक्तों में उत्साह कम नहीं हुआ भोले के भक्त बाबा के दर्शन के लिए लाइनों में खडे़ रहे। इस दौरान भक्त बेल पत्र, फल, फूल, शहद और चंदन से बाबा का अभिषेक किया।
विज्ञापन

बरसात में भी कम नहीं हुआ बाबा के भक्तों का उत्साह
हाथीखाना कैलाश शिव मंदिर के महंत श्री श्री 108 महंत मनमोहन दास ने बताया के सोमवार की सुबह चार बजे ही मंदिर के कपाट खुल गए थे। मंदिर खुलते ही श्रद्धालु का आना शुरू हो गया। सुबह पांच बजे मंदिर में बाबा की आरती की गई। इस दौरान भक्तों की लंबी लाइन लग गई जो दोपहर तक लगी रही। इसके अलावा मंदिर परिसर में टिक्की,खीर और मालपुडे़ का प्रसाद वितरित किया गया।


हिल रोड सनातन धर्म मंदिर
हिल रोड सनातन धर्म मंदिर के पंडित प्रवेश उनियाल ने बताया कि सुबह पांच बजे मंदिर के कपाट खोले गए। इसके बाद सुबह साढे़ पांच बजे आरती की गई। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने बाबा का अभिषेक करते हुए जलाभिषेक किया। वहीं कई श्रद्धालुओं ने भोले बाबा का रूद्राभिषेक किया। इसके साथ ही मंदिर में खीर का प्रसाद वितरित किया गया। शाम को शिव महापुराण की कथा करवाई गई और आरती की गई।
विज्ञापन


श्री दुर्गा मंदिर रानी बाग
छावनी के श्री दुर्गा मंदिर रानी बाग के प्रधान सोहन लाल सिंगला ने बताया कि मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुरेश शांडिल्य द्वारा श्रावण माह के प्रथम सोमवार को नर्मदेश्वर शिवलिंग का चंदन से भव्य श्रृंगार किया गया। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं भी भीड़ लगी रही। इसके बाद मंदिर में भक्तों के लिए खीर का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर सुरेश सिंगला, मधु शील अरोड़ा, सुनील शर्मा, सुरेश शर्मा, मधु शील अरोड़ा, सुनील शर्मा, एनके खन्ना,अनिल शर्मा व अनिल सहगल मौजूद रहे।
-
पंडित संजीव शर्मा बेंजवाल ने बताया कि श्रावण मास के प्रथम सोमवार को छावनी के बीसी बाजार स्थित शिव मंदिर में भक्तों ने भोले बाबा का दूध से अभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने बेलपत्र से बाबा का शृंगार किया। दोपहर एक बजे तक श्रद्धालुओं का मंदिर में आना जारी रहा। शाम चार से छह बजे तक महिला कीर्तन मंडली द्वारा बाबा के भजन कीर्तन किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें