फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बेसबॉल मुकाबले के पहले दिन हिसार ने तीन तो अंबाला और गुरुग्राम ने दो-दो मैच जीते

Wed, 15 Oct 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी के सनातन धर्म कालेज में राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में शॉट लगाती ​खिलाड़ी। सं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन

अंबाला। सनातन धर्म कालेज में तीन दिवसीय 58वीं हरियाणा स्टेट स्कूल गेम बेसबॉल प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हुआ। यह राज्य स्तरीय स्कूल बेसबॉल खेल प्रतियोगिता आयुवर्ग अंडर-17 और अंडर-19 लड़कियों के लिए आयोजित की गई। इस दौरान हिसार ने तीन, अंबाला और गुरुग्राम ने दो-दो मैच जीते।
इस प्रतियोगिता में हरियाणा के जींद, भिवानी, करनाल, हिसार, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, फतेहाबाद, अंबाला, सोनीपत पंचकूला कैथल सहित अन्य जिलों की लड़कियों ने भाग लिया। बुधवार को पहले दिन कुल नौ मैच खेले गए। जिसमें अंडर-19 के बीच पांच मैच और अंडर-17 की टीम के बीच चार मैच खेले गए। इस दौरान अंडर-17, अंडर- 19 में हिसार की टीम ने तीन मैच जीते। वहीं अंबाला और गुरुग्राम की टीम ने दो-दो मुकाबले जीते। इसके अलावा फतेहाबाद और सोनीपत ने एक एक मैच जीता। यह खेल प्रतियोगिता जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से आयोजित की गई। इसका शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा की ओर से किया गया। इस अवसर पर अमरेंद्र सिंह, संजय कुमार, ओंकार चोपडा, गुरदेव सिंह, विशाल सैनी, मोनिका शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, मौजूद रहे।
विज्ञापन

आयुवर्ग अंडर-19 में पांच मैच खेले गए, इसमें पहला मैच भिवानी और गुरूग्राम की टीम के बीच मैच हुआ इसमें गुरूग्राम की टीम रही। दूसरा मैच कुरूक्षेत्र और अंबाला के बीच इसमें अंबाला विजयी रहा। तीसरा मैच करनाल और हिसार के बीच खेला गया जिसमें हिसार विजयी रहा। चौथा मैच जींद और गुरुग्राम के बीच खेला गया इसमें गुरुग्राम विजेता रहा। इसी तरह से पांचवां मैच अंबाला और कैथल के बीच हुआ यह मैच अंबाला ने जीता।
विज्ञापन

अंडर-17 में चार मैच खेले गए, जिसमें पहला मैच हिसार और जींद के बीच हुआ जिसमें हिसार विजेता रहा। इसके बाद दूसरा मैच फतेहाबाद और पंचकूला के बीच खेला गया इसमें फतेहाबाद विजेता रहा। इसी तरह से तीसरा मैच सोनीपत ओर करनाल के बीच में खेला गया इसमें सोनीपत विजेता रहा। इसके बाद चौथा और अंतिम मैच सोनीपत और हिसार के बीच हुआ इसमें हिसार विजयी हुआ।

अंबाला छावनी के सनातन धर्म कालेज में राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में शॉट लगाती खिलाड़ी। सं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें