फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डीईईओ ने किया मंडी स्कूल का निरीक्षण

Wed, 15 Oct 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अंबाला ज्योति सभरवाल ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय शिवाला मंडी अंबाला कैंट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रार्थना सभा में मुख्य अध्यापक राजीव कुमार और पूरे स्टाफ के साथ-साथ सभी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा, अनुशासन और सामान्य जागरूकता के बारे में जानकारी देते हुए उनके ज्ञान में वृद्धि की। उन्होंने बच्चों को समय पर विद्यालय आने और जाने के महत्व के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद डीईईओ ने कक्षा-कक्ष की गतिविधियों, शौचालय की साफ-सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था, मिड डे मील, रसोई में भोजन की तैयारी, कच्चे राशन के भंडारण और किचन गार्डन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें