फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोमोशन पर भड़के कर्मचारियों का प्रदर्शन

Mon, 30 Nov 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेहत मंत्री के कॉलोनी के बाहर हरियाणा शेड्यूल कास्ट इंप्लॉइज फेडरेशन ने अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन किया। फेडरेशन ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रमोशन में आरक्षण बहाली की मांग की। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान बलवंत सिंह ने की। राज्य उपप्रधान सुखदेव भुक्कल ने रोष प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार की दलित कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध किया। जिला प्रधान ने कहा कि किसी भी सरकार ने हरियाणा में 20 प्रतिशत का प्रमोशन में आरक्षण पूरा नहीं किया। जबकि भाजपा सरकार दलित कर्मचारियों को रिवर्ट कर रही है। इससे कर्मचारियों में गहरा रोष है।
प्रधान ने मांगों को लेकर कहा कि प्रमोशन में 20 प्रतिशत आरक्षण पूरा करने, एससी का बैकलॉग पूरा करने सहित अन्य कई मांगों को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सरकार ने विचार नहीं किया तो कर्मचारी संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान कमल किशोर, सुनील कुमार, अनिल कुमार, देवेंद्र नूनवाल, तरसेम सिंह, राजेश चंद, हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति अध्यापक संघ जिला प्रधान रविंद्र कुमार, भगतुराम, सुशील कुमार, एडवोकेट जसपाल, पिंकी नन्हेड़ा, वेद प्रकाश रंगा, विरेंद्र कुमार, डा. रवि रॉय, धर्मवीर साहा, लहरी सिंह, मनोज, रामकुमार, लव कुमार, जगतार, राजिंद्र कौर, लखविंद्र कौर, नीता, राजन डागौर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें