फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 12 अक्तूबर को 1.29 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवाई

Thu, 09 Oct 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पल्स पोलियो अभियान 12 अक्तूबर रविवार को चलाया जाएगा। सिविल सर्जन डा. राकेश कुमार सहल ने बताया कि आवश्यक सावधानियां बरतते हुए जन्म से 5 साल तक के 1 लाख 29338 बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत 12 अक्तूबर को सभी पोलियो बूथ और 13 व 14 अक्तूबर को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाने का काम किया जाएगा।
जिले में 994 बूथों पर 2834 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा सामाजिक कार्यकर्ता, नेहरू युवा कार्यकर्ता और विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं के सदस्यों, पंचायती राज व जिला प्रशासन के सहयोग से 0 से 5 वर्ष के 1 लाख 29338 बच्चों को पोलियो की अतिरिक्त खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला के औद्योगिक क्षेत्र, निर्माणाधीन स्थल, झुग्गियों में रह रहे कामगार मजदूरों के बच्चों को हाई रिस्क एरिया घोषित कर विशेष टीमें लगाई गई ताकि कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित न रहे।
विज्ञापन

पोलियो खुराक पिलाने के लिए बनाई गई टीम
जिला में पोलियो अभियान को प्रभावी ढंग से सफल बनाने के लिए 139 गाडियां, 48 मोबाइल टीम, 139 सुपरवाइजरों व कार्यक्रम अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों एवं प्रचार-प्रसार के माध्यम से पल्स पोलियो अभियान के बारे जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, उप सिविल सर्जन प्रतिरक्षण ने बताया कि जिले में बच्चों को पोलियो मुक्त रखने के लिए नियमित टीकाकरण में जिला 100 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त किए हुए है और पल्स पोलियो के दौरान 100 प्रतिशत कवरेज की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें