फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 14 अक्तूबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना

Thu, 09 Oct 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी के बजाजा बाजार में धूप से बचने के लिए छाता लेकर सामान बेचती महिला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सुबह से शाम तक बादल छाने के साथ ही धूप भी निकली। शाम को ठंडी हवा चलने से मौसम में ठंडक आ गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले एक सप्ताह के मुकाबले मौसम में परिवर्तन आया है। सुबह व शाम को भी ठंड बढ़ने लगी है। वहीं दोपहर गर्मी का अहसास करा रही है। इसके साथ ही अल सुबह ग्रामीण क्षेत्र में सुबह हल्का कोहरा छाने लगा है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आगे जाने के बाद 9 से 14 अक्तूबर के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम साफ रहने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे हवा में फिर से बदलाव उत्तर व उत्तर पश्चिमी होने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें