बराड़ा। वैश्विक सामाजिक संस्था सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) एवं अधोई गांव के ग्रामीणों ने गर्मी में अधोया-शाहाबाद राजमार्ग पर शीतल जल की छबील का आयोजन कर राहगीरों की प्यास बुझाने का भगीरथ प्रयास किया। इस अवसर पर संस्था के प्रांतीय प्रधान पवन पराशर,सूबेदार दलीप शर्मा, चमन लाल सुदन, कस्तूरी लाल, हर्ष शर्मा, शिवदेव और जरनैल सिंह मौजूद रहे।
निस्वार्थ संगठन ने वितरित की लस्सी
अंबाला। निस्वार्थ योग सेवा संगठन द्वारा निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर बीपीएस मंदिर के बाहर बंद पैकेट की मीठी लस्सी का वितरण किया गया। इस मौके पर योगाचार्य राकेश वर्मा, संगठन के प्रधान अशोक सिंगला, उप प्रधान सुरेंद्र सिंगला और सुरेंद्र मोहन अरोड़ा सहित मौजूद रहे। संवाद
भगवान परशुराम सेवा समिति ने बांटा प्रसाद
अंबाला। भगवान परशुराम सेवा समिति अंबाला कैंट के सदस्यों ने मंगलवार को निर्जला एकादशी पर नग्गल करधान भगवान परशुराम मंदिर में लगभग दो हजार मीठी लस्सी का प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर समिति के प्रधान अतुल शर्मा, सह खजांची सुरेश कौशिक, राजिंदर कौशिक,तरशेम पाल शर्मा, जोगिंदर पाल कौशल और सुरिंदर राजू शर्मा मौजूद रहे। संवाद
ग्रामीणों ने बांटा ठंडा पानी
नारायणगढ़। निर्जला एकादशी के अवसर पर मंगलवार को नगर में अनेकों जगह ठंडे व मीठे जल की छबीलें लगाई गई। एक्सटेंशन अनाज मंडी, आईसीआईसीआई बैंक, नगर खेड़ा, मुख्य बाजार, पंजलासा चौक और अन्य जगह पर छबील लगाकर लोगों की प्यास बुझाई। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। निर्जला एकादशी के अवसर पर श्री विश्वकर्मा मंदिर नजदीक कालीबाड़ी अंबाला छावनी में मीठे की जल की छबील का आयोजन किया। इस मौके पर पंडित सुशील डिमरी, प्रधान रविंदर धीमान, महासचिव सुनील धीमान, कोषाध्यक्ष राकेश धीमान और राजेश धीमान मौजूद रहे। संवाद