अंबाला। हरियाणा सरकार की ओर से अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड दिए जाने की योजना शुरू तो कर दी, लेकिन इस योजना का लाभ लेने से पहले कई लाभार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसके लिए विभाग की ओर से अंबाला छावनी बस अड्डे पर हैप्पी कार्ड वितरित करने के लिए कार्यालय बनाया था और उस कार्यालय में स्टाफ भी बैठाया था, लेकिन आठ दिन पहले परिवहन मंत्री असीम गोयल की ओर से शहर बस स्टैंड पर इस योजना का शुभारंभ कर लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित किए थे।
तभी से छावनी बस अड्डे पर बने हैप्पी कार्ड कार्यालय को बंद कर दिया और इसे सिटी बस अड्डे पर शिफ्ट कर नया कार्यालय खोल दिया। आठ दिन गुजरने के बाद भी लोग अंबाला छावनी बस अड्डे पर बंद पड़े हैप्पी कार्ड के कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। जहां से इन्हें दोबारा अंबाला सिटी भेजा जा रहा है।
हरियाणा सरकार की ओर से एक लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा देने की योजना शुरू की गई है। इस योजना का लाभ लेने वाला परिवार रोडवेज की सामान्य बसों में सालाना एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क सफर कर पाएंगे।
फोटो: 23
पांचवीं बार आई हैप्पी कार्ड लेने
मघरपुरा गांव निवासी कमलेश कौर ने बताया कि वह बुजुर्ग है और ठीक से चल भी नहीं पाती है। तीन महीने पहले हैप्पी कार्ड अप्लाई किया था और वह चार बार कार्ड के लिए चक्कर लगा चुकी है। जब वह पांचवीं बार अंबाला छावनी बस अड्डा पहुंची तो यहां कार्यालय पर ताला लटका मिला। पूछने पर पता चला कि यह कार्यालय अंबाला सिटी बस अड्डे पर शिफ्ट हो गया है।जबकि वह तीस रुपये खर्च कर अपने घर से यहां आई है।
फोटो: 25
कार्यालय पर लटका ताला
पूजा विहार निवासी सविता ने बताया कि वह अपनी बेटी शिवी के साथ अंबाला छावनी बस अड्डे पर हैप्पी कार्ड लेने आई है लेकिन यहां पर ताला लटका है और कोई भी ठीक से जवाब नहीं दे रहा है कि कार्यालय पर ताला क्यों लगा है।
फोटो: 26
कार्यालय शिफ्ट होने की नहीं दी जानकारी
दुखेड़ी गांव निवासी सुरेश ने बताया कि वह अपना काम छोड़कर हैप्पी कार्ड लेने आया है। लेकिन यहां पर बताया जा रहा है कि अंबाला सिटी में यह कार्यालय शिफ्ट हो गया है। जबकि विभाग को पहले जानकारी देनी चाहिए थी।
फोटो: 27
छह किलोमीटर दूर से आए कार्ड लेने
बब्याल निवासी राजू ने बताया कि वह अपना और अपनी पत्नी का हैप्पी कार्ड लेने अंबाला छावनी बस स्टैंड पर आया है, लेकिन यहां से इसका कार्यालय अंबाला भेज दिया गया। ऐसे में वह बड़ी मुश्किल से यहां पर आया है। अब वह कैसे अंबाला सिटी जाएगा।
फोटो: 28
विभाग को देनी चाहिए थी जानकारी
सलारहेड़ी गांव निवासी रामप्रताप ने बताया कि वह रोडवेज विभाग की ओर से लाभार्थियों को कार्यालय शिफ्ट होने की किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है।
वर्जन
हैप्पी कार्ड कार्यालय के अंबाला सिटी शिफ्ट होने के बारे में अंबाला छावनी बस स्टैंड स्थित पूछताछ केंद्र से बार बार अनाउंसमेंट कराई जाती है। इससे किसी भी लाभार्थी को परेशानी न हो।
विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो।
अंबाला छावनी बस स्टैंड स्थित हैप्पी कार्ड कार्यालय पर लटका ताला।
अंबाला छावनी बस स्टैंड स्थित हैप्पी कार्ड कार्यालय पर लटका ताला।
अंबाला छावनी बस स्टैंड स्थित हैप्पी कार्ड कार्यालय पर लटका ताला।
अंबाला छावनी बस स्टैंड स्थित हैप्पी कार्ड कार्यालय पर लटका ताला।
अंबाला छावनी बस स्टैंड स्थित हैप्पी कार्ड कार्यालय पर लटका ताला।