फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Olympics: खेल उपनिदेशक की नौकरी का करता हूं सम्मान, लेकिन  अभी खेल पर ध्यान देना चाहता हूं : सरबजोत

Sun, 11 Aug 2024 12:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मुलाना, अंबाला (हरियाणा)

सार

ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता सरबजोत सिंह ने कहा कि वह नौकरी का सम्मान करते हैं, लेकिन अभी नौकरी की बजाय खेल पर ध्यान देना चाहेंगे।
विज्ञापन
सरबजोत सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले शूटर सरबजोत सिंह के उपनिदेशक पद छोड़ने की चर्चा शनिवार को सुर्खियां बन गईं। इस पर शाम को अमर उजाला से बात करते हुए सरबजोत सिंह ने कहा कि सरकार ने उन्हें उपनिदेशक का पद ऑफर किया। इसका वह हमेशा सम्मान करेंगे।

विज्ञापन


अभी वह अपने खेल पर अधिक ध्यान देना चाहते हैं। इसी कारण से उन्होंने सकारात्मक रूप से अभी नौकरी नहीं करने की बात कही थी। मगर इसे अब तोड़मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। सरबजोत सिंह ने कहा कि अभी उनके दादा अमेरिका से आए हैं। वह कुछ समय अपने परिवार को देना चाहते हैं। घर में पाठ का आयोजन किया गया है।

वह अपने दादा दादी के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं। अखंड पाठ में उनके साथ शामिल होंगे। इसके बाद खेल के क्षेत्र में अपने आप को कैसे निखार सकते हैं इस पर काम करेंगे। गौरतलब है कि शुक्रवार को सरबजोत सिंह व मनुभाकर चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर सीएम नायब सिंह सैनी और खेल राज्य मंत्री संजय सिंह से मिले थे। वहीं पर खेल राज्य मंत्री ने दोनों खिलाड़ियों को खेल विभाग में उप निदेशक की नौकरी की पेशकश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें