फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पुरानी स्ट्रीट लाइट ठीक हुई न नई लगी, सेक्टर-10 में अपने खर्च पर रखे कर्मचारी

विज्ञापन
शहर के सेक्टर-नौ में दिन में ही जल रही स्ट्रीट लाइट। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। स्ट्रीट लाइट के रखरखाव के लिए किया गया पुराना टेंडर रद्द होने व नई स्ट्रीट लाइट न लगने से शहर के सेक्टर व कॉलोनियों में अंधेरा छा गया है। अब न तो पुरानी लाइट ठीक हो रही हैं और न ही नई लाइट लगने की अभी कोई उम्मीद है। यही नहीं नगर निगम की ओर से स्ट्रीट लाइट लगाने वाली एजेंसी को नोटिस भी दिया जा चुका है। अब शहर में ऐसी स्थिति हो गई है कि दिन में जल रही स्ट्रीट लाइट को बंद करने वाला भी कोई नहीं है और न ही शाम को जलाने के लिए कोई कर्मचारी है। जिससे सेक्टर व कॉलोनियों में अंधेरा छा गया है।
विज्ञापन


स्ट्रीट लाइट जलाने के लिए अपने खर्च पर रखे कर्मचारी
सेक्टर-10 में 150 से ज्यादा स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं। इन लाइट के खराब होने से सेक्टर में अंधेरा पसरा गया था। सेक्टर-10 वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से अपने खर्च पर स्ट्रीट लाइट को जलाने के लिए कर्मचारी रखे गए हैं। यह कर्मचारी स्ट्रीट लाइट को जलाते हैं और बंद करते हैं। यही नहीं जहां भी लाइट खराब पड़ी हैं, उनको ठीक भी कर रहे हैं। इन कर्मचारियों को एसोसिएशन अपनी जेब से खर्चा दे रही है। निगम के जेई को कई बार लाइट को ठीक करवाने के लिए फोन किया गया, लेकिन वह फोन नहीं उठाते।
सेक्टर-10 वेलफेयर एसोसिएशन प्रधान कमल सिंगला ने बताया कि कई स्ट्रीट लाइट की तार भी काटी गई थी। इस वजह से लाइट न जलने के कारण चोरी की घटनाएं भी होने लगी थी। उन्होंने सेक्टर-10 में 150 ज्यादा पुरानी स्ट्रीट लाइट को बदलवाया। सेक्टर के सात गेट हैं। इन गेट को भी बाहर निकाला गया है। इन गेट पर रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक सुरक्षाकर्मी रहते हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-9 में लाइट का स्विच न चलाने से बंद रहती हैं लाइट
सेक्टर-9 से सुरेंद्र मोहन ने बताया कि पिछले कई दिनों से सेक्टर-9 में स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं। इन लाइट को जलाने वाला कोई नहीं है। पहले निगम कर्मचारी इन लाइट का स्विच ऑन करते थे। अब यह लाइट कई दिनों से नहीं जल रही, हालांकि बीती शनिवार रात तो कुछ जगहों पर लाइट जली, लेकिन ज्यादातर क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा। सेक्टर-9 में कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट ही नहीं है। यहां लाइट लगाने के लिए निगम अधिकारियों को कहा गया है। अभी तक लाइट नहीं लगी।

शहर में नई स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए जल्द ही कार्य शुरू होगा। पहले शहर की पुरानी लाइट को बदलकर नई लाइट लगवाई जाएंगी।
- मीना ढींगरा, सीनियर डिप्टी मेयर, नगर निगम।

नई स्ट्रीट लाइट लगाने वाली एजेंसी के कर्मचारी आ गए हैं। एजेंसी ने निगम अधिकारियों को अपनी कार्य योजना भी सौंप दी है। जल्द ही लाइट लगाने का कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

- सैलजा सचदेवा, मेयर, नगर निगम।

शहर के सेक्टर-नौ में दिन में ही जल रही स्ट्रीट लाइट। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें