फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एक कमरे से पूरे चुनाव पर रही अधिकारियों की पैनी नजर

विज्ञापन
कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले के सभी पोलिंग बूथों को लेकर जानकारी लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकार
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला सिटी। लोकसभा चुनाव इस बार थोड़ा अलग भी रहा। चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से कई अहम तैयारियां की गई थी। जहां अलग-अलग एप से मतदाताओं को मतदान के लिए काफी सहूलियत हुई वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने एक कमरे से पूरे लोकसभा चुनाव पर पैनी नजर भी रखी।
जिला प्रशासन की ओर से जिला निर्वाचन कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया था। इस कंट्रोल रूम में लगाई गई एलईडी में सभी बूथों पर चल रही गतिविधि को सीसीटीवी की नजर से देखा गया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ़ शालीन भी नजर रख रहे थे। इस बार हर बूथ की वेब कॉस्टिंग की गई यानी हर बूथ की गतिविधियों पर नजर रखी गई। अगर कहीं कोई गड़बड़ी नजर आई तो प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत उसका समाधान करवाया।
विज्ञापन

गाड़ियों में भी लगाए गए थे जीपीएस
चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों को लेकर जारे वाली गाड़ियों में भी जीपीएस लगाए गए थे जिससे पता चल सके कि चुनाव के लिए गई गाड़ी की लोकेशन क्या है? चुनाव के लिए स्कूल बसों को भेजा गया। शाम को इन बसों से ही पोलिंग पार्टियां अपने-अपने गंतव्य पर पहुंचीं।
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों ने कर्मठता से निभाई ड्यूटी
डीसी डॉ. शालीन ने कहा कि चुनाव को बेहतर तरीके से संपन्न करवाने में चुनाव ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्परता से अपना कार्य किया। उन्होंने कहा कि अब चार जून को मतगणना के दिन भी सभी कर्मचारी इसी तरह अपने कर्तव्य को निभाएंगे। वहीं, मतदान को लेकर आंकड़े देर रात तक अपडेट हो रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें