फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज के दो कोल्ड स्टोर्स पर प्रशासन का छापा, रिकार्ड लिया कब्जे में

Thu, 27 Aug 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्याज की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने साहा व मुलान में दो कोल्ड स्टोर और एक फार्म हाउस पर छापामारी की। बताया जाता है कि यहां पर काफी मात्रा में प्याज मिला है, जबकि इन सभी का रिकार्ड कब्जे में ले लिया गया है। इसी रिकार्ड की जहां जांच की जाएगी, वहीं देर रात तक प्याज की काउंटिंग चलती रही। उल्लेखनीय है कि प्याज की कीमतें बढने के बाद कालाबाजारी की आशंका के चलते यह कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम बराड़ा गगनदीप सिंह ने टीम के साथ मुलाना व साहा स्थित दो कोल्ड स्टोरों पर कार्रवाई की। इस टीम में एसडीएम के अलावा तहसीलदार पुण्यदीप शर्मा, कस्तूरी लाल छाबड़ा व सुपरवाइजर मित्र पाल शामिल रहे। इस टीम को साहा व मुलाना स्थित दोनों कोल्ड स्टोरों से स्टाक किया गया प्याज मिला है। बताया जाता है कि एक कोल्ड स्टोर से जहां पांच हजार बोरियां प्याज की मिली है, वहीं दूसरे से 3900 बोरियां प्याज मिला है। इन दोनों कोल्ड स्टोरों के संचालकों का कहना है कि यह प्याज पूरी तरह रिकार्ड के अनुसार रखा गया है और उनका रिकार्ड पूरा है। इसी तरह टीम ने मुलाना में ही एक फार्म हाउस पर भी छापा मारा, जहां से हजारों बैग प्याज स्टोर किया हुआ पाया गया। इस फार्म हाउस के संचालक ने भी दावा किया कि यह प्याज नियम विरुद्ध नहीं रखा गया है। जैसे ही प्रशासनिक टीम द्वारा प्याज के स्टाक को लेकर छापामारी कार्रवाई का पता चला, तो कोल्ड स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक टीमों ने जहां पूरी तरह से स्टोर खंगाले, वहीं सारे रिकार्ड का मिलान भी किया। इस दौरान टीम ने स्टोर में रखे प्याज के बैग की काउंटिंग भी की है। टीम का कहना है कि एक ओर भारी मात्रा में प्याज स्टोर किया गया है, जबकि दूसरी ओर बाजार में प्याज की कीमतों में भारी उछाल आ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि इतना प्याज स्टाक में है, तो यह मार्केट में क्यों नहीं उतारा जा रहा है? इस में साफ है कि कुछ न कुछ तो गड़बड़ है। 
विज्ञापन


प्याज की कालाबाजारी की आशंका के चलते प्रशासन ने कोल्ड स्टोर्स व एक फार्म हाउस पर छापामारी की है। यहां से भारी मात्रा में स्टोर किया गया प्याज मिला है। फिलहाल इनका रिकार्ड कब्जे में ले लिया गया है। पिछले दिनों हुई गिरदावरी आदि के साथ मिलान किया जाएगा, जिसके बाद सारी स्थिति साफ होगी।- गगनदीप सिंह, एसडीएम, बराड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें