फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ बच्चे पीलिया की चपेट में, दो रेफर

Thu, 27 Aug 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बंसतपुरा मोहल्ला में करीब आठ बच्चे पीलिया की चपेट में आ गए। इन सभी को तुरंत सीएचसी लाया गया, जहां पर उनका इलाज किया गया है। बताया जाता है कि दो बच्चो की हालत में सुधार है, जबकि अन्य की तबीयत अभी संभली नहीं है। बसंतपुरा मोहल्ला के कुछ बच्चों की तबीयत अचानक खराब हो गई। उल्टी लगने के बार इन सभी को सीएचसी लेकर आया गया, जहां पर सीएचसी इंचार्ज डा. राजेंद्र सैनी ने बच्चों को चैक किया। परिजनों का कहना है कि कुछ बच्चों की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके चलते इन बच्चों को नि जी अस्पताल ले जाया गया। कुछ बच्चों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जबकि कुछ को पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया है। परिजनों का कहना है कि कई दिनों से पीलिया के लक्षण नजर आ रहे थे। जिन बच्चों की हालत खराब है, उनमें प्रभजोत सिंह, नवदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह, सुरेंद्र सिंह शामिल हैं, जबकि युद्धवीर व युवराज का चेकअप करने के बाद उनकी स्थिति सामान्य है। सीएचसी इंचार्ज डा. राजेंद्र सैनी ने कहा कि कुछ केस आए थे, जिनमें से दो की हालत ठीक है। तीन अन्य को यमुनानगर के प्राइवेट अस्पताल में तो दो को पीजीआई चडीगढ़ रेफर किया गया है। इन्होंने झोलाछाप डाक्टरों से इलाज करवाया था, जहां से स्वास्थ्य ठीक नहीं होने पर यह स्थिति आई है। फिलहाल क्षेत्र में जाकर पानी के सैंपल लेंगे। तीन मरीजों को यमुनानगर के प्राईवेट हस्पताल में दाखिल कराया गया वहीं दो को चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के लिए रैफर किया गया।
विज्ञापन

सीएमओं ने दौरा कर पूछा हालचालसीएमओ विरोद गुप्ता कस्बा के बसंतपुरा मोहल्ले में पहुंची और पीड़ित बच्चों का हालचाल पूछा। फिलहाल सिर्फ दो बच्चों का ही इलाज चल रहा है, जिनके परिजनों से सीएमओ ने बातचीत की। डा. विनोद गुप्ता ने कहा कि पानी उबाल कर पीयें। उन्होंने कहा कि वीरवार को डाक्टरों की टीम आएगी दवाई भी दी जाएगी। सीएमओ ने सीएचसी इंचार्ज डा. राजेंद्र सैनी को दिशा निर्देश भी दिए। इस अवसर पर मुलाना विधायक संतोष सारवान के पति एमएल सारवान सहित भाजपा नेता पवन कुमार गुप्ता, आशीष गर्ग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें