सुल्तानपुर गांव में महिला का 150 वर्गगज का प्लाट: स्वयं
अंबाला सिटी। जग्गी कॉलोनी के निकट सुल्तानपुर गांव में महिला के 150 वर्गगज के प्लाॅट पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित कच्चा बाजार निवासी रोजी बाला ने आरोप लगाए है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कब्जा कर लिया और बिजली का मीटर तक लगा लिया।
बलदेव नगर थाना पुलिस ने कच्चा बाजार निवासी रोजी बाला की शिकायत पर कब्जा करने वाले सतबीर सिंह, बीना शर्मा और एनटी शर्मा पर मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता रोजी बाला का आरोप है कि सुल्तानपुर गांव में उनका 150 वर्ग गज का प्लाॅट है। वर्ष 2022-23 की जमाबंदी के अनुसार वह मालकिन है। उन्हें पड़ोसियों से सूचना मिली थी कि उनके प्लाट पर किसी ने कच्चा कमरा डालकर चहारदीवारी कर ली। वह मौके पर गए तो देखा कि कब्जा हो रखा है। यहां तक कि बिजली का मीटर भी लगा हुआ है। आरोप लगाया कि यह मीटर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लगा है व घर के बाहर भी आरोपी द्वारा अपनी नंबर प्लेट तक लगा ली गई थी। इस संबंध में पहले पुलिस में शिकायत दी थी। लंबे समय से चल रही जांच के बाद अब आरोपियों पर मामला दर्ज हुआ है। महिला ने पुलिस ने कब्जा हटवाने व आरोपियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। हालांकि पुलिस मामले की दोबारा जांच कर रही है।