फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कालका ने पटियाला को हराकर जीती एसडी चटर्जी ट्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में चल रही एसडी चटर्जी ट्राफी की चैंपियन रविवार को कालका फुटबॉल अकादमी बनी। फाइनल मुकाबले में कालका की टीम ने संधु फुटबॉल अकादमी पटियाला को एकतरफा यानी 2-0 से हराया।
विज्ञापन

पहले हाफ के 45वें मिनट में गौरा तो दूसरा गोल आकाश ने 79वें मिनट में किया। इसमें हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज बतौर मुख्यातिथि रहे। जबकि रनरअप की ट्राफी पटियाला को मिली। इस फाइनल मुकाबले से फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसायटी की ओर से मास्टर फुटबॉल गेम्स स्टेट चैंपियनशिप भी करवाई गई। इसमें 40 वर्ष से ऊपर की आयु वाले खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसका फाइनल मुकाबला अंबाला व यमुनानगर की टीम के बीच हुआ। इसमें अंबाला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को 2-0 जीत लिया। इस मैच में इंडियन मास्टर फेडरेशन के सचिव विनोद कुमार मुख्यातिथि रहे।
अंबाला ने शाहबाद को पेनेलटी शूट में हराया

एसडी चटर्जी ट्रॉफी के अंतिम दिन लड़कियों की टीम के बीच भी एक फ्रेंडली मैच खेला गया था। सीयूएफसी अंबाला ने शाहाबाद फुटबॉल महिला अकादमी को पेनेलटी शूट में 5-4 के स्कोर से हराया। शुरूआत से यह मुकाबला काफी रोमांचक बना हुआ था। दोनों तरफ से गोल के प्रयास किए जा रहे थे लेकिन बार-बार चुकने के कारण मैच के अंतिम तक दोनों टीमों की तरफ से कोई गोल नहीं किया गया। आखिर में पेनेलटी शूट में परिणाम निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें