फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नर्सिंग छात्रों को दी आत्महत्या के रोकथाम की जानकारी

Fri, 12 Sep 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी ​स्थित जीएमएन नर्सिंग कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मौजूद प्राचार्य व छात्राएं। प्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जीएमएन नर्सिंग कॉलेज में वीरवार को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ डोली स्मिता के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का मकसद नर्सिंग छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम के बारे में जागरूक करना था।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल से मनोचिकित्सक डॉ. प्रीति ने इस कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाई। इसी प्रकार संस्कृत विभाग द्वारा स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक शिकागो भाषण की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों और उनके प्रेरणादायक भाषण के महत्व से अवगत कराया गया। इसके अलावा कॉलेज के इतिहास विभाग द्वारा अपेक्स एसडीजी चैंपियन के तत्वावधान में 21 से 27 अगस्त तक ऐतिहासिक स्थलों, प्राकृतिक स्थलों एवं विभिन्न धार्मिक स्थलों का दौरा किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने इन सभी स्थलों के ऐतिहासिक महत्व को जाना तथा इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य रमा रानी, पुनीत कौर एवं नर्सिंग विभाग के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें