फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स में बढ़ी खिलाड़ियों की संख्या, भारोत्तोलन में 8 महिला खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। खेलो हरियाणा में भाग लेने के लिए सोमवार को हुए ट्रायल में खिलाड़ियों ने पूरा उत्साह दिखाया। सिटी का राजीव गांधी स्टेडियम खिलाड़ियों से खचाखच भरा हुआ था। जहां एथलेटिक से संबंधित खेल हुए। दो दिन तक चलने वाले खेलों हरियाणा के ट्रायल में कुछ प्रतियोगिताओं का सोमवार को ट्रायल समाप्त हुआ तो बहुत से खेल ऐसे हैं, जिनका ट्रायल मंगलवार को आयोजित किया जाएगा।
इन खेलों में जिन भी खिलाड़ियों का चयन होगा उन्हें राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा में भाग लेने का मौका मिलेगा। सोमवार को रेसलिंग, भारोत्तोलन, एथलेक्टिस, बॉक्सिंग व कुल 20 खेलों का ट्रायल हुआ। इसमें कई खेलों में केवल लड़कों ने भाग लिया तो कई खेलों में केवल लड़कियों ने प्रतिभा दिखाई। अब जो खिलाड़ी बच गए हैं, वह मंगलवार को खेल प्रतिभा दिखाते हुए अपना नाम खेलो हरियाणा में चयनित करवाने के लिए पसीना बहाएंगे।
विज्ञापन

यह रहे खेलों के परिणाम
एथलेटिक्स में 100 मीटर में यश प्रथम, जशनदीप द्वितीय, 400 मीटर में तुषार प्रथम, अपिलेश द्वितीय, डिस्कस में लव सैनी प्रथम, हिमांशु द्वितीय, 800 मीटर में लखविंदर प्रथम और शैलेष द्वितीय रहे। भारोत्तोलन में 44 किलोग्राम भारवर्ग में शिवानी, 55 किलोग्राम भारवर्ग में दिया, 59 किलोग्राम भारवर्ग में योगिता, 64 किलोग्राम भार वर्ग में तनु भाटिया, 71 किलोग्राम भार वर्ग में मुस्कान, 76 किलोग्राम भारवर्ग में याना गुप्ता, 81 किलोग्राम भारवर्ग में भार्गवी का चयन हुआ। रेसलिंग में 50 किलोग्राम भारवर्ग में रिया नेनिवाल, 53 किलोग्राम भारवर्ग में मुस्कान, 55 किलो भारवर्ग में मुस्कान, 57 किलो भारवर्ग में खुशी, 62 किलो भारवर्ग में अंजली, 68 किलो भारवर्ग में दिव्या सिंह, 76 किलो भारवर्ग में अवंशिका का चयन हुआ है।
यह बोले खिलाड़ी
खेलो हरियाणा के लिए ट्रायल होने थे। हम खिलाड़ी उसी में भाग लेने के लिए पहुंचे हुए है। इन खेलों के लिए पिछले काफी समय से पसीना बहा रहे थे। अब मौका आ गया है हम अपना बेहतरीन प्रदर्शन अगले चरण के लिए अपना चयन करवाएं। - मनीष।
बहुत समय के बाद ऐसी खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिल रहा है। क्योंकि पिछला पूरा साल ही कोरोना के कारण कोई प्रतियोगिता नहीं हो सकी थी, लेकिन इसके बाद भी हम खिलाड़ियों ने अपना हौसला नहीं खोया और अपना अभ्यास जारी रखा। - निखिल।
खेलो इंडिया तक पहुंचकर उसमें पदक हासिल करने का मेरा सपना है, जिसकी शुरुआत आज से हो गई है। आज हम खेलो हरियाणा के तहत होने वाले ट्रायल में भाग लेकर अपना बेहतरीन प्रदर्शन देंगे और जीत हासिल करेंगे। - वर्धन।
विज्ञापन

भारत के लिए खेलो इंडिया एक बहुत ही बड़ी प्रतिस्पर्धा है, जिसमें नाम बनाना ही अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है। हम अपनी ओर से पूरी तैयार करके मैदान में आए हैं। मैदान में उतरते हुए स्थान हासिल करने के लिए अपनी पूरी जान लगा देंगे। - कंवलजीत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें