फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अब उदयपुर और अद्दोमाजरा में नहीं रहेगी वोल्टेज की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। नग्गल क्षेत्र की बेल्ट उदयपुर और अद्दोमाजरा में बिजली निगम 33 केवी सब स्टेशन लगाएगा। इन जगहों पर सब स्टेशन लगने से क्षेत्र के 15 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। सबसे ज्यादा राहत उन उपभोक्ताओं को मिलेगी, जो लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं।
इन सब स्टेशन को चलाने के लिए निगम सौंटा गांव में ट्रांसफार्मर भी लगाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर निगम करीब 25 करोड़ का बजट खर्च करेगा। निगम ने फाइल को अनुमति के लिए मुख्यालय भेजा है। जल्द ही अनुमति मिलने के बाद प्रोजेक्ट को लेकर कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

अभी नन्यौला और चौड़मस्तपुर से चल रही लाइट
दरअसल, नग्गल क्षेत्र के कई गांव ऐसे हैं, जहां नन्यौला और चौड़ मस्तपुर सब स्टेशन से बिजली सप्लाई हो रही है, लेकिन कई गांव इन सब स्टेशन से ज्यादा दूरी पर हैं। इससे उन गांव के उपभोक्ताओं को गर्मी के सीजन में ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ती है। बिजली लाइनों की दूरी ज्यादा होने से गांवों में लो वोल्टेज से बिजली पहुंचती है और मौसम खराब होने पर भी बिजली गुल हो जाती है। इसके साथ ही धान की रोपाई के सीजन में किसानों को बिजली मिलने में दिक्कत रहती है। अब उपभोक्ताओं को उदयपुर और अद्दोमाजरा में नए सब स्टेशन लगने से बिजली मिलेगी। सब स्टेशन लगने से किसानों को भी काफी फायदा होगा।
दोनों सब स्टेशन को चलाने के लिए लगेगा ट्रांसफार्मर
उदयपुर और अद्दोमाजरा में 33 केवी सब स्टेशन लगाया जाएगा। एक सब स्टेशन की क्षमता 25 एमवीए होगी। एक सब स्टेशन पर दो-दो ट्रांसफार्मर लगेंगे। निगम एक सब स्टेशन पर करीब पांच करोड़ खर्च करेगा यानी दोनों सब स्टेशन पर 10 करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा। इन दोनों सब स्टेशन को चलाने के लिए सौंटा गांव में 220 केवीए का विशेष ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। यही से दोनों सब स्टेशन को चलाने के लिए बिजली की लाइन आएंगी। सौंटा गांव में ट्रांसफार्मर लगाने पर करीब 15 करोड़ का बजट खर्च होगा।
विज्ञापन

वर्जन
उदयपुर और अद्दोमाजरा गांव में बिजली के सब स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। सब स्टेशन को चलाने के लिए सौंटा गांव में 220 केवीए का ट्रांसफार्मर लगेगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 25 करोड़ खर्च होंगे। नग्गल क्षेत्र के कई गांवों में लो वोल्टेज को लेकर समस्या रहती है। सब स्टेशन लगने से क्षेत्र के करीब 15 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। खास तौर पर किसानों को भी काफी फायदा होगा। प्रोजेक्ट को अनुमति के लिए मुख्यालय भेजा गया है।
सुखबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, अंबाला शहर डिवीजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें