फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रिश्तों में दूरी बना रही सोशल मीडिया की लत

विज्ञापन
सोशल मीडिया पर बातचीत करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सोशल मीडिया के प्रभाव के कारण एक तरफ मानसिक परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। तो वहीं, अधिक इस्तेमाल से रिश्तों में भी दूरियां देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि जब से इंटरनेट और सोशल मीडिया का चलन बढ़ा है तब से परिवार के सदस्यों में बहुत बदलाव आ गए हैं। पहले जहां परिवार के सदस्य एक साथ समय बिताते थे। वहीं, अब अपने मोबाइल और सोशल मीडिया पर ही लगे रहते हैं। बच्चे भी उनके साथ बातचीत कम करते हैं और अपने में ही व्यस्त रहने लगे हैं।
एक साथ नहीं बिताते समय
गृहिणी संतोष रानी ने बताया कि उनके पास मोबाइल नहीं है। इंटरनेट से पहले बच्चे उनका और सारा परिवार शाम के समय एक साथ बैठते थे। अब उनके पति और बच्चे अपने-अपने फोन पर लगे रहते हैं। वो अपना समय टीवी देखकर या फिर घर के काम करके काटती हैं।
विज्ञापन

बच्चों पर अधिक असर
गृहिणी संगीता ने बताया कि उनके तीन बच्चे है। तीनों ही ऑनलाइन पढ़ाई करते है। लेकिन लगातार फोन इस्तेमाल करने से बच्चों को सोशल मीडिया की आदत पड़ गई है। बच्चों वे भी मना भी नहीं कर सकती क्योकिं स्कूल की ओर से ऑनलाइन ही सारा काम होने लग गया है।

सीमित समय तक ही चलाएं

अध्यापिका नीरज रानी ने बताया कि वे खुद बहुत ही कम इस्तेमाल करती है। इसके नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव दोनों ही हैं। अगर सीमित स्तर पर सोशल मीडिया चलाएं तो ठीक है। सोशल मीडिया चलाते हुए उनके पति और बच्चे उनकी किसी बात को नहीं सुनते।
पति से हो जाता है विवाद
अध्यापिका प्रियंका ने बताया कि उनके पति जब भी अपने काम से लौटते हैं तो परिवार के साथ कम ही समय बिताते हैं। इसलिए कई बार उनका अपने पति से विवाद भी हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें