फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लोकसभा में भी गूंजेगी आपके अंबाला की आवाज : वरुण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के सिया वाटिका में अंबाला लोकसभा से नवनियुक्त सांसद वरुण चौधरी की जीत पर कांग्रेस नेत्री चित्रा सरवारा की अगुवाई में भव्य धन्यवाद समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चित्रा और उनके साथ सभी वरिष्ठ साथियों की ओर से वरुण चौधरी का ढोल नगाणों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

वरुण चौधरी का स्वागत करते हुए चित्रा ने कहा कि अंबाला लोकसभा से कांग्रेस पार्टी की जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है, जिन्होंने इस भीषण गर्मी में भी दिनरात एक करके मेहनत की। उन्होंने कहा कि जीत का श्रेय अंबाला लोकसभा की सजग जनता को भी जाता है, जिसने वरुण चौधरी को जिताया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी महिलाओं ने वरुण चौधरी का तिलक लगाकर स्वागत भी किया गया। सांसद वरुण मुलाना ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में लोकतंत्र लाने के लिए लाखों शहीदों ने अपनी जान की कुर्बानी दी है। इस देश में तानाशाही का कोई स्थान नहीं हो सकता। जिस भाजपा ने किसान, मजदूर, खिलाड़ी, कर्मचारी, पंच-सरपंच, व्यापारी समेत हर वर्ग की आवाज को कुचला, अब उस बीजेपी को सबक सिखाने का वक्त आ गया है।
विज्ञापन

वो जनता से वादा करते हैं कि जिस तरह उन्होंने बतौर विधायक मुलाना की आवाज विधानसभा में उठाई, उसी तरह अब सांसद बनकर अंबाला लोकसभा की आवाज भी अब वो लोकसभा में उठाएंगे और किसी भी रूप से अंबाला को पीछे नही रहने दिया जाएगा, ये मेरा वादा है आपसे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें