फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अब ग्रामीण आंचल के खिलाड़ियों की निखरेगी प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शहरी क्षेत्र की अपेक्षा गांवों में भी खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए खेल विभाग ने पहल की है। विभाग की ओर से जिले के अलग-अलग गांव के मिनी स्टेडियमों में भी हॉकी, कबड्डी, हैंडबॉल, बॉक्सिंग आदि खेलों की खेल नर्सरियों को खोला गया है ताकि ज्यादा संख्या में आसपास के गांवों के बच्चे व युवा हिस्सा खेलों का । इस असर भी 1 अप्रैल से चालू होने वाली सरकारी खेल नर्सरियों में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

पहले खेल नर्सरियां अंबाला सिटी व कैंट के सरकारी व निजी मैदानों में चल रही थी। अबकी बार शहर से ज्यादा यानी 14 सरकारी खेल नर्सरियां अलग-अलग गांवों में शुरू की गई है। बता दें कि शहर से दूर सरकारी खेल नर्सरियां होने के कारण गांव के खिलाड़ी पहले किनारा करते आ रहे थे। अब उन्हें लाभ मिलेगा।
-
गांवों में यह चल रही खेल नर्सरियां


हॉकी - उगाला - अमनदीप
बॉक्सिंग - खतौली - पूनम शर्मा
हॉकी - खतौली - जितेंद्र कुमार
हैंडबॉल लड़के - साहा - रमनदीप
साहा - जूडो - सुरेंद्र
जिम्नास्टिक - लाहा - परमजीत
एथलेटिक्स - बड़ागढ़ - प्रवीण
बॉस्केटबॉल - बड़ागढ़ - सतीश कुमार
कुश्ती - बड़ागढ़ - विचित्र दहिया
तैराकी - बड़ागढ़ - मुकेश कुमार
हॉकी - बड़ागढ़ - रेनु बाला
वालीबॉल - बड़ागढ़ - शिव कुमार
कबड्डी - बड़ागढ़- सुरेंद्र दत्त
हैंडबॉल लड़कियां - सरकपुर - कुसुम


अलग-अलग गांव में खेल विभाग के मिनी स्टेडियम में भी खेल नर्सरियों को शुरू किया गया है। आसपास के गांवों के बच्चे भी इस खेल नर्सरी का हिस्सा बने हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजबीर सिंह रंगा, जिला खेल अधिकारी अंबाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें