फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अब दोपहर को भी लगेगी सफाई कर्मचारियों की हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद अध्यक्ष ने सख्ती करने का फैसला किया है। सफाई कर्मचारियों की हाजिरी अब सुबह ही नहीं बल्कि दोपहर को भी लगेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने जिन-जिन क्षेत्रों में सफाई की है, वहां की फोटो भी सफाई दरोगा विभागीय अधिकारियों के व्हाट्सएप पर अपलोड करेगा ताकि क्षेत्र की सही स्थिति का आंकलन हो सके।
वार्ड पार्षद नाराज : नप अध्यक्ष ने ये फैसला वार्ड पार्षदाें से प्राप्त शिकायतों के आधार पर किया है। नप अध्यक्ष को दी शिकायत में पार्षदों ने बताया है कि सुबह के समय सफाई कर्मचारी काम पर नजर आते हैं, लेकिन धीरे-धीरे सभी कर्मचारी गायब हो जाते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में वार्ड की पूरी तरीके से सफाई नहीं होती और सफाई दरोगा भी कर्मचारियों के संबंध में कोई उचित जानकारी नहीं दे पाते। वहीं वार्ड के नाराज लोग अपनी उनको सफाई न होने पर शिकायत करते हैं। बिगड़ रही सफाई व्यवस्था : अंबाला छावनी क्षेत्र को इंदौर की तर्ज पर साफ-स्वच्छ व पर्यावरण संरक्षित बनाने की योजना है लेकिन नप के अधीन 32 वार्डों में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर स्वच्छता के दावों को धूमिल कर रहे हैं। ऐसे में जनता के नुमाइंदे अपने-अपने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त नहीं करवा पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें