फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल तकनीक से पढ़ेंगे राजकीय स्कूल प्रेमनगर के विद्यार्थी

Thu, 11 Aug 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
पौघारोपण करते मंत्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर में विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक से शिक्षा की सुविधा से युक्त शिक्षा देने के लिए स्मार्ट इंटरेक्टिव वर्चुअल क्लासरूम का शुभारंभ किया गया। राजकीय विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को सुधारने और मेधावी विद्यार्थियों को व्यवसायिक कोर्सों में दाखिले की सुविधा प्रदान करने के लिए आरंभ किए गए अभियान के तहत इस क्लासरूम की स्थापना के लिए सांसद रतन लाल कटारिया ने सांसद निधि कोष से 11 लाख रुपये का अनुदान दिया था। 
विज्ञापन


इस क्लासरूम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर के साथ-साथ अंबाला शहर के अन्य राजकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थी भी निशुल्क कोचिंग प्राप्त कर सकेंगे। यह कोचिंग देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा डिजिटल सुविधा से स्क्रीन पर दी जाएगी। यह स्क्रीन एकतरफा भाषण के लिए नहीं है बल्कि इस पर विद्यार्थियों को अपने प्रश्न पूछने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इससे पूर्व राज्यसभा सांसद ने डीएवी कॉलेज अंबाला शहर में 40 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित प्रशासनिक खंड का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सफलता-असफलता की चिंता को छोड़कर निरंतर कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, सांसद रतनलाल कटारिया, राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा, विधायक असीम गोयल, राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एमएल सारवान, रितेश गोयल, राज सिंह, डीएवी कालेज के प्रिंसीपल एमआर गुप्ता, सोहन लाल डीएवी शिक्षा कालेज के प्रिंसीपल विवेक कोहली, जिला शिक्षा अधिकारी उमा शर्मा, तहसीलदार श्री गौतम, प्रेम नगर स्कूल के प्रिंसीपल अनिल शर्मा, रोटेरियन वीके शर्मा, केएस वालिया, ईफा की निदेशक अमनप्रीत कौर, मनदीप राणा, कमलजीत कौर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें