फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अब राजकीय स्कूलों में पैदल नहीं जाएंगे विद्यार्थी, शिक्षा विभाग देगा निशुल्क वाहन सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। अब राजकीय स्कूलों में पहली से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी पैदल स्कूल में नहीं जाएंगे। विद्यार्थियों को घर तक पहुंचाने के लिए शिक्षा विभाग निशुल्क वाहन सुविधा उपलब्ध करवाएगा। इस योजना को शिक्षा विभाग अधिकारियों की देखरेख में स्कूल प्रबंधन समिति सिरे चढ़ाएगी। समिति के माध्यम से ही विभाग वाहन चालकों को बजट जारी करेगा।
खास बात यह है कि विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिल योजना व विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना दोनों योजनाओं में से किसी एक विकल्प को चुनना होगा। इसके लिए विद्यालय नोडल ट्रांसपोर्ट अधिकारी इन विद्यार्थियों से लिखित में आवेदन लेगा। इस योजना का लाभ उन विद्यार्थियों को ही मिलेगा जो घर से एक किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर स्कूल आते हैं। जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर योजना शुरू करने के लिए विभाग ने अंबाला खंड टू को चुना है। वहीं, शिक्षा विभाग को ऐसे विद्यार्थियों की सूची 31 दिसंबर तक भेजनी है। उनकी पहचान, उनका रूट, पूरे विद्यालयों के छात्रों की गणना क्लस्टर के माध्यम से देनी होगी।
विज्ञापन

यह सुविधा विद्यार्थियों को गांव-वार्ड से विद्यालय तक ले जाने व विद्यालय से गांव, वार्ड तक वापस लाने के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी। इसका भुगतान विद्यालय शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गई राशि के माध्यम से होगा। संवाद
विद्यार्थियों की संख्या 20 से अधिक होने पर मिलेगी बस सुविधा
जिस रूट पर विद्यार्थियों की संख्या 20 से अधिक है, वहां ट्रांसपोर्ट विभाग को हरियाणा रोडवेज को प्राथमिकता देते हुए बस की समुचित व्यवस्था करनी होगी। जब तक हरियाणा रोडवेज की व्यवस्था उपलब्ध नहीं होती तब तक संबंधित एसएमसी यह व्यवस्था छोटी बसों के माध्यम से करेगी। ऐसे सभी रूट जहां पर विद्यार्थियों की संख्या एक से 20 होगी, वहां पर विद्यालय शिक्षा विभाग, संबंधित विद्यालय प्रबंधन समिति के माध्यम से अन्य छोटे वाहनों की व्यवस्था करनी होगी। इसमें ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, कार, वैन, सूमो, जीप, मैक्सी कैब, वैन, छोटा हाथी, टैंपो ट्रैवलर शामिल है।
विज्ञापन


पहली से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले उन विद्यार्थियों को जिनका घर सरकारी विद्यालय से एक से अधिक किलोमीटर की दूरी पर है, परिवहन सुरक्षा योजना का लाभ दिया जाएगा। जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर योजना शुरू करने के लिए विभाग ने अंबाला खंड टू को चुना है। 31 दिसंबर तक खंड टू के ऐसे विद्यार्थियों की सूची निदेशालय में भेजी जाएगी।
-सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें