फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छावनी बस अड्डे के बाहर सड़क पर लग रहा जाम, रोडवेज बसें और ऑटो बने मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी बस अड्डे के बाहर मुख्य सड़क पर रोजाना जाम लग रहा है। घंटों यह हालात सुबह से शाम तक देखे जा सकते हैं। जाम का मुख्य कारण हरियाणा रोडवेज व पंजाब रोडवेज की सवारियां लेने की होड़ है। वहीं सड़क पर बेतरतीब खड़े ऑटो भी जाम का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन

लगातार बदतर हो रहे हालात को काबू करने के लिए तैनात किए गए होमगार्ड के जवान मूकदर्शक बनकर रह गए हैं। अगर वो किसी रोडवेज व ऑटो चालक को निर्देश देते हैं तो चालक दरकिनार कर देते हैं। ऐसे में सड़क पर जाम लगना आम हो गया है। इससे सड़क से निकलने वाले लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके न तो रोडवेज के अधिकारी बस चालकों को निर्देश दे रहे हैं और न ही ट्रैफिक पुलिस या लालकुर्ती पुलिस कोई कार्रवाई कर रही है।
एसपी के आदेश पर तैनात हुआ था एएसआई
पुलिस अधीक्षक अंबाला जश्नदीप सिंह रंधावा के संज्ञान में यह मामला आया था तो उन्होंने यहां ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के निर्देश दिए थे। इसके बाद यहां ट्रैफिक पुलिस के एएसआई व दो कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। टीम ने रोजाना दर्जनों चालान करके जहां पुलिस के राजस्व में बढ़ोतरी की, वहीं सड़क पर लगने वाले जाम से भी निजात दिलवाई थी।
विज्ञापन


रोडवेज चालकों को बस अड्डे से सवारियां लेने के निर्देश दिए गए हैं। वो बस अड्डे के बाहर से सवारियां नहीं उठा सकते। अगर ऐसा हो रहा है तो जांच के बाद विभागीय अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी ताकि ऐसे रोडवेज चालकों पर कार्रवाई हो सके।
-अजीत सिंह, अड्डा अधीक्षक, छावनी।
ट्रैफिक पुलिस के जवान बस अड्डे के बाहर सड़क पर तैनात रहते हैं। अगर जाम लग रहा है तो कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके बाद भी कोई ऑटो या रोडवेज चालक नियमों की अनदेखी करेगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-जोगिंद्र, प्रभारी ट्रैफिक पुलिस, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें