फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अब पंजोखरा साहिब के नाम से जाना जाएगा पंजोखरा गांव

विज्ञापन
पंजाेखरा साहिब गुरुद्वारा एवं गांव का हवाई दृश्य (फाइल फोटो)
विज्ञापन
अंबाला। छावनी विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव पंजोखरा का नाम धार्मिक महत्व के अनुरूप पंजोखरा साहिब होगा। केंद्र सरकार की ओर से इस बारे में अनुमति मिल गई है। अब हरियाणा सरकार इसकी अधिसूचना जारी करेगी। गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की अेर पंजोखरा गांव के धार्मिक महत्व को देखते हुए इस बारे में प्रदेश सरकार से बातकी थी।
विज्ञापन

सरकारी रिकाॅर्ड में गांव का नाम पंजोखरा साहिब अंकित करने के लिए केंद्र सरकार को यह प्रस्ताव राज्य सरकार की ओर से भेजा था। राज्य सरकार के इस प्रस्ताव पर अब केंद्र सरकार की ओर कोई आपत्ति नहीं जताई है। इसके बाद अब जल्द हरियाणा सरकार इसकी अधिसूचना जारी करेगी। गांव का नाम बदलने की जानकारी हरियाणा सरकार के अलावा केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय, सर्वे ऑफ इंडिया, डायरेक्टोरेट ऑफ मैप पब्लिकेशन, नेशनल जियो स्पेटियल डाटा सेंटर और अन्य विभागों को भी दी गई है।
गांव को गृहमंत्री ने लिया था गोद
गृहमंत्री अनिल विज की ओर से पंजोखरा साहिब गांव को गोद लिया था। गृह मंत्री के प्रयासों से ही पंजोखरा साहिब गांव अब अंबाला में बन रही 40 किलोमीटर लंबी रिंग-रोड से भी जुड़ने वाला है। इससे इस गांव में आने-जाने के लिए स्थानीय निवासियों के अलावा दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को अधिक लाभ मिलेगा। अंबाला छावनी से पंजोखरा साहिब आने-जाने के लिए गृह मंत्री द्वारा श्रद्धालुओं के लिए सड़क को नया रूप दिया गया था। इसके अलावा, गांव की गलियों व सड़कों को पक्का और चौड़ा कराया, जबकि स्ट्रीट लाइटें भी लगाई।
विज्ञापन


आस्था का केंद्र है गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब
पंजोखरा साहिब गांव में ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब है जोकि श्रद्धालुओं के लिए श्रद्धा का एक प्रमुख केंद्र है। सिखों के आठवें गुरु श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी महाराज की यह चरणस्थली है, जहां देश ही नहीं विदेशों से श्रद्धालु आकर शीश नवाते हैं।

पंजाेखरा साहिब गुरुद्वारा एवं गांव का हवाई दृश्य (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें