अंबाला सिटी। शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग में चल रहे खेल उत्सव के अंतिम दिन कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों ने बॉक्सिंग, चेस, स्केटिंग, कूडो, वुशू और जिम्नास्टिक में प्रतिभा दिखाई।
प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले के बीच सभी मैच संपन्न हुए। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल खिलाड़ी के जीवन में संयम और अनुशासन बढ़ाते हैं, जोकि एक मनुष्य के एकाग्रता और आत्मविश्वास के लिए अति आवश्यक है। खेल उत्सव के अंतिम चरण में विभिन्न प्रतियोगिता में खिलाड़ी विजेता रहे।
-चेस फाइनल : लड़कों में नवराज प्रथम, हरप्रीत सिंह द्वितीय, नितीश तृतीय, लड़कियों में अनन्या प्रथम, नाज द्वितीय, गुरनूर तृतीय।
-बॉक्सिंग भारवर्ग-50 लड़कों में एकमजीत प्रथम, मानस द्वितीय, हरमन तृतीय, भारवर्ग-40 में दक्ष प्रथम, अंशुल द्वितीय, अक्षत तृतीय रहे। भारवर्ग-50 लड़कियों में शिया प्रथम, समृद्धि द्वितीय, नैंसी तृतीय रही।
-जिम्नास्टिक लड़कियों में रावी प्रथम, नेहा द्वितीय, नव्या तृतीय।
-कूडो लड़कों में वंश प्रथम, आरव द्वितीय, जशनप्रीत तृतीय, लड़कियों में सुआंशी प्रथम, इश्मीत द्वितीय, अरना तृतीय रहे।
वुशू लड़कों में पावित प्रथम, अंश द्वितीय, वुशू लड़कियों में स्नेहजना प्रथम रही।
-स्केटिंग एडजस्टेबल लड़कों में देवांश प्रथम, नवजोत द्वितीय, रिशव तृतीय रहे।
-स्केटिंग क्वाड लड़कों में अर्णव प्रथम, सक्षम द्वितीय, नमन तृतीय रहे।
-स्केटिंग इनलाइन लड़कों में प्रयाग प्रथम, रश्मीत द्वितीय, मोक्ष तृतीय रहे।
-स्केटिंग एडजस्टेबल लड़कियों में जपनीत प्रथम, दीक्षा द्वितीय वानी तृतीय रही।
- स्केटिंग क्वाड लड़कियों में भव्या प्रथम, आशिमा द्वितीय, सरगुन तृतीय रहे।
-स्केटिंग इनलाइन लड़कियों में याशिमा प्रथम रही।
शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग में खेल प्रतियोगिताएं हुई।