फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अब छोटे स्टेशनों पर मिलेगी ओएसओपी ट्राॅली की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे की एक स्टेशन एक उत्पाद (ओएसओपी) की योजना बड़े रेलवे स्टेशनों के बाद अब छोटे रेलवे स्टेशनों पर भी शुरू की जाएगी। बड़े रेलवे स्टेशन पर जहां ओएसओपी स्टाल खोले गए हैं, वहीं अब छोटे रेलवे स्टेशनों पर ओएसओपी ट्राॅली की सुविधा शुरु की जाएगी ताकि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिल सके और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो सकें। इसकी शुरुआत अंबाला मंडल के अधीन अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन से होगी जोकि ट्रेनों और यात्रियों की संख्या के हिसाब से तय की गई है।
विज्ञापन

इसके तहत एक विशेष प्रकार की ट्राॅली को तैयार किया गया है। जिस पर ओएसओपी का लोगो चस्पा किया गया है। इस ट्रॉली पर स्थानीय दस्तकारों, कुम्हारों, बुनकरों, और हथकरघा कारीगरों को उनके उत्पादों को बेचने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके लिए उन्हें मामूली शुल्क भी चुकाना पड़ेगा। यह फैसला रेलवे पर निर्भर रहेगा कि वो ट्रॉली की निविदा में हिस्सा लेने वाले कारीगर आदि को इजाजत देता है या नहीं।
प्लेटफार्म 1 से 2-3 पर जा सकेगी ट्रॉली
मौजूदा समय में जो ओएसओपी स्टॉल रेलवे स्टेशनों पर बनाए गए हैं वो या तो रेलवे परिसर में हैं या फिर प्लेटफार्म एक पर। ऐसा ही एक स्टॉल अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर खोला गया है और इस स्टॉल से काफी संख्या में यात्री सौंदर्यीकरण सहित घरेलू सामान लेकर जाते हैं। वहीं रेलवे द्वारा ओएसओपी योजना के तहत जो ट्रॉली की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके तहत ट्रॉली एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जा सकेगी। अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन पर अभी तीन प्लेटफार्म हैं तो ट्रॉली एक से दो-तीन पर और वापस प्लेटफार्म एक पर भी आ सकेगी ताकि ट्रेन में सफर करने वाले यात्री आसानी से प्लेटफार्म पर उतरकर जरूरत का सामान खरीद सकें।
विज्ञापन

ओएसओपी ट्रॉली सुविधा उन रेलवे स्टेशनों के लिए शुरु की गई है, जहां ट्रेनों का आवागमन काफी कम है और यात्रियों की संख्या भी, यानी की छोटे रेलवे स्टेशन। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का यह एक अच्छा जरिया है। इससे लोगों को अतिरिक्त कमाई भी होगी। अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन पर जल्द ही इस सुविधा को शुरु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें