फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अब व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, उद्योगों को मिलेगा पीएनजी गैस का कनेक्शन

Sat, 28 Mar 2026 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
पीएनजी कनेक्शन। अमर उजाला
विज्ञापन
अंबाला सिटी। खाद्य आपूर्ति विभाग ने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और उद्योगों में गैस की किल्लत के चलते राहत दी है। अब व्यवसायिक प्रतिष्ठान और उद्योग पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) गैस के कनेक्शन ले सकेंगे। शुक्रवार को विभाग ने बैठक कर यह निर्णय लिया।
विज्ञापन

पीएनजी कनेक्शन के लिए व्यवसायिक प्रतिष्ठानों व उद्योग संचालकों को एचपीऑइल गैस कंपनी के पास आवेदन करना होगा। इस गैस कंपनी का कार्यालय अंबाला कैंट में आर्मी एरिया में बीएसएनएल के दफ्तर के पास है।
जब तक पीएनजी का कनेक्शन नहीं मिल जाता तब तक एलपीजी की कॉमर्शियल सप्लाई भी मिलेगी। इसका कोटा तय कर दिया गया है। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में ढाबा, फास्ट फूड रेस्टोरेंट, रेस्तरां, होटल व अन्य खाद्य पदार्थ तैयार करने वाले प्रतिष्ठानों को इस फैसले से राहत नजर आई है। वहीं ग्लासवेयर इंडस्ट्रीज को भी एलपीजी सप्लाई की दिक्कतों के बीच विकल्प मिला है।
विज्ञापन

अंबाला में एचपीआइल गैस कंपनी के पास घरेलू कनेक्शनों की संख्या 3900 है। कॉमर्शियल पीएनजी कनेक्शन 30 दिए हुए हैं। इसके अलावा इंडस्ट्रियल कनेक्शन 9 हैं। खाद्य आपूर्ति नियंत्रक निशांत राठी ने बताया कि कंपनी के अनुसार अभी घरेलू 12 हजार कनेक्शन और दिए जा सकते हैं मगर इसके लिए लोगों को आवेदन करना होगा। इसके अलावा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और उद्योगों को भी पीएनजी के लिए आवेदन करना होगा।
एलपीजी का 20 प्रतिशत कोटा निर्धारित : पीएनजी के लिए आवेदन करने के बाद जब तक व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और उद्योगों को पीएनजी नहीं मिलती तब तक एलपीजी मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए विभाग ने 20 प्रतिशत एलपीजी का कोटा निर्धारित कर दिया है। अभी पीएनजी की कवरेज सेक्टर एक, सात, आठ, नौ, दस, मॉडल टाउन, वाटिका मॉल, लक्ष्मी नगर, प्रीत कॉलोनी में है। जंडली में भी पीएनजी की सप्लाई चल रही है। दुर्गानगर, मनाली हाउस, पालिका विहार, रामनगर में पीएनजी की सप्लाई की अनुमति लंबित है। अनुमति मिलते ही कुछ दिनों में यहां भी पीएनजी की सप्लाई कर दी जाएगी। इसके सुचारू होने के बाद 2500 घरों के कनेक्शन और बढ़ जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें