फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बुकिंग के बाद भी नहीं मिला सिलिंडर, ग्रामीणों में नाराजगी

Sat, 28 Mar 2026 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जलबेड़ा। गांव जलबेड़ा में एलपीजी गैस की किल्लत से उपभोक्ता बेहाल हैं। वीरवार को गैस एजेंसी की गाड़ी ग्रामीणों को आश्वासन देकर भी खाली हाथ लौटा गई। सुबह 9 बजे से कतार में लगे उपभोक्ताओं को देर शाम अंधेरा होने पर बिना सिलिंडर लिए ही घर वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन

एजेंसी की इस कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में भारी रोष है। दो दिन पहले भी कई उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर नहीं मिले थे। इसके कारण उन्होंने एजेंसी पर विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद खाली सिलिंडर लेकर वह उपायुक्त कार्यालय पहुंच गए थे।
ग्रामीण जरनैल सिंह, अंग्रेज सिंह और सुमन देवी ने बताया कि वे सुबह 9 बजे ही निर्धारित स्थान पर सिलिंडर लेकर पहुंच गए थे। दोपहर 2 बजे तक गाड़ी नहीं आई। उपभोक्ताओं ने जब ड्राइवर और एजेंसी को फोन किया, तो वहां से कोई जवाब नहीं मिला। दोपहर बाद गाड़ी गांव पहुंची, लेकिन चालक ने भानोखेड़ी गांव में सप्लाई देने की बात कही। चालक ने वादा किया कि वह वापसी में जलबेड़ा के सिलिंडर भरेगा।
विज्ञापन

इसी उम्मीद में उपभोक्ता शाम तक डटे रहे, लेकिन गाड़ी वापस नहीं लौटी। उपभोक्ता गुलाब सिंह और जोगिंद्रो ने बताया कि सिलिंडर बुक कराए पांच दिन बीत चुके हैं। गैस न मिलने से घरों में चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें