फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अब रात को नागरिक अस्पतालों में सीएमओ करेंगे निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। प्रदेशभर के नागरिक अस्पतालों में रात के समय ड्यूटी के दौरान फरलो मारने वाले व बिना वर्दी के रहने वाले डॉक्टरों व अन्य स्टाफ की खैर नहीं है। अगर ऐसा पाया जाता है कि उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

बाकायदा इस व्यवस्था को बनाने के लिए मुख्यालय से सभी चीफ मेडिकल ऑफिसर यानी सीएमओ को रात के समय निरीक्षण करने के निर्देश मिले हैं। देररात 12 से सुबह 4 बजे के बीच सीएमओ को अपने क्षेत्र के नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करना होगा। साथ ही एक रिपोर्ट भी तैयार करनी होगी कि आखिर निरीक्षण के दौरान या खामियां मिली ताकि उसमें सुधार किया जा सके। साथ ही कौन बिना वर्दी या फिर ड्यूटी के नदारद मिले हैं, उन पर कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
पीएचसी-सीएचसी में भी होंगे निरीक्षण

सभी सीएमओ को यह भी तय करना होगा कि आखिर वह कब-कब पीएचसी व सीएचसी लैवल पर भी निरीक्षण करेंगे। इस फरमान के बाद निरीक्षण की शुरुआत अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में सीएमओ डॉ. राकेश सहल ने शनिवार को कर दी है। देररात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। स्टाफ को चेताया था कि अगर कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पतालों में दिन के समय तो व्यवस्था बनाने के लिए समय-समय पर पीएमओ व अन्य स्टाफ द्वारा राउंड कर व्यवस्था बनाई जाती है। दोपहर के बाद अस्पतालों में इस तरह की सख्ती न होने के कारण डॉक्टर व अन्य स्टाफ आपसी तालमेल कर फायदा उठा लेता है। रात के समय तो डॉक्टरों व कर्मचारियों पर अपने कमरों में आराम फरमाने व ड्यूटी के गायब रहने के आरोप लग चुके हैं। मुख्यालय स्तर पर मिली शिकायतों के बाद अब निरीक्षण करने का निर्णय लिया गया है।
वर्जन
प्रदेशभर में सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को कुशल सेवा व्यवस्था के लिए सभी सिविल सर्जन को हिदायतें जारी हुई थी कि वह देररात 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच निरीक्षण करेंगे। समय-समय पर यह निरीक्षण किए जाएंगे।
विज्ञापन

डॉ. राकेश सहल, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें