फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दो दुकानों पर मिले 100-100 के एक ही सीरियल नंबर के नोट

Sat, 01 Aug 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला सिटी के बाजार में दुकानों पर नोट देती हुई महिला हुई कैद: सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। नाहन हाउस क्षेत्र में जाली नोट खपाने वाले गिरोह की हलचल से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को चौकी नंबर-4 के पास स्थित एक किराना दुकान व मेडिकल स्टोर पर 100 के संदिग्ध नकली नोट चलाने का मामला सामने आया है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि दोनों दुकानों पर दिए गए 100 के नोटों का सीरियल नंबर पूरी तरह से एक ही पाया गया है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि पुलिस के पास कोई लिखित में शिकायत नहीं की गई है। उधर, अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिये मामला उनके संज्ञान में आया है। नोटों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक अज्ञात महिला नाहन हाउस के पास स्थित एक किराना दुकान पर पहुंची थी। सामान खरीदने के बाद 100 का नोट दिया। इसके बाद महिला पास ही स्थित एक मेडिकल स्टोर पर गई थी, वहां भी दवाई खरीदकर 100 का नोट थमा दिया। अचानक दोनों दुकानदार को नोट पर शक हुआ। जब बाहर निकलने के बाद चर्चा हुई तो दोनों दुकानदार एकजुट हो गए। नोटों का मिलान किया तो वह दंग रह गए थे। सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो महिला उसमें कैद हो गई है।
विज्ञापन

अंबाला सिटी के बाजार में दुकानों पर नोट देती हुई महिला हुई कैद: सोशल मीडिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें