फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शिशु पालना केंद्रों में नहीं पहुंचा एक भी बच्चा

विज्ञापन
पीएचसी केसरी में लगाया गया ​शिशु पालना केंद्र मगर कोई सूचना नहीं। विभाग
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला बार सरंक्षण इकाई की ओर से प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्रों में शिशु पालना स्वागत केंद्र बनाए गए हैं। मगर आज तक एक भी बच्चा इन केंद्रों को नहीं मिला है। इसका मुख्य कारण जागरूकता का अभाव है। विभाग द्वारा बीते वर्ष होर्डिंग और बैनर तो लगवाए थे।
विज्ञापन

मगर अब वे दिखाई नहीं देते, जबकि जिले में बीते पांच वर्षों में छह से सात ऐसे मामले आए हैं। जिनमें बच्चा या फिर भ्रूण नाले, झाड़ियों, कूड़ेदान, शौचालयों आदि जगहों पर मिले हैं। विभाग द्वारा शिशु पालना केंद्र तो बनाए गए हैं। मगर जागरूकता के नाम पर सिर्फ बैनर तक ही सिमट कर रह गया है वे भी सिर्फ खानापूर्ति बन कर रह गए हैं।
केंद्रों पर चस्पाई जानकारी : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को इस बारे में जागरूक करने के लिए इंतजाम नहीं है, इसके लिए न तो कोई संपर्क अभियान चलाए गए हैं वहीं ग्रामीण स्तर पर जागरूकता नहीं हुई है, इसके साथ ही जिन स्वास्थ्य केंद्रों में शिशु पालना केंद्र बनाए गए हैं, उनमें सिर्फ शिशु पालना केंद्र प्रिंट करके चस्पाया गया है। मगर इस बारे में जानकारी के लिए कोई बोर्ड या सूचना पट्ट नहीं दिया गया है, जिससे आने जाने वालों को पूरी जानकारी मिल सके।

पीएचसी केसरी में लगाया गया शिशु पालना केंद्र मगर कोई सूचना नहीं। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें