बराड़ा में रहने वाले विश्व के माता-पिता जानकारी देते हुए। संवाद
बराड़ा। पढ़ाई के लिए माल्टा गया बसंतपुरा निवासी 18 वर्षीय विश्व लापता हो गया। इकलौते बेटे के लापता होने से परिवार चिंतित है। परिजनों के अनुसार, 12 दिनों से युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
पुलिस के अनुसार, धर्मबीर का 18 वर्षीय बेटा विश्व 20 जनवरी को स्टडी वीजा पर माल्टा गया था और वहां हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म का कोर्स कर रहा था।
पिता के मुताबिक बीती 18 मार्च तक तो उनका बेटे से लगातार संपर्क बना हुआ था इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। विश्व के साथ रह रहे उसके दोस्त गुरमीत ने भी उसकी काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
धर्मवीर ने आरोप लगाया कि 20 मार्च को जब विश्व के दोस्तों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत माल्टा पुलिस को दी तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय टालमटोल की। संवाद
बराड़ा में रहने वाले विश्व के माता-पिता जानकारी देते हुए। संवाद