फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कुछ हासिल नहीं हुआ, विसरा जांच का भी है इंतजार 

विज्ञापन
meeting - फोटो : bureau
विज्ञापन
महेश नगर थाना क्षेत्र के तहत अशोक नगर रहने वाले साइंस कारोबारी और उनकी पत्नी की मर्डर मिस्ट्री जहां जांच और बयानों में उलझी है, वहीं बुधवार को मधुबन से आई फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने एक बार फिर से पूरा घर खंगाला। टीम ने इस दौरान जहां घर कर हर कोना चेक किया, वहीं कुछ कपड़े भी अपने कब्जे में लिए हैं। हत्या के ग्यारह दिन बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है, जबकि यह मर्डर केस पुलिस के लिए चुनौती बनता दिख रहा है। उधर, इस दौरान मृतक के परिवार के सदस्य ने टीम को बताया कि उनके पिता के हाथ से एक अंगूठी गायब है। 
विज्ञापन

 
यह है मामला 
 महेश नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अशोक नगर में साइंस कारोबारी और उनकी पत्नी की अल सुबह हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद इलाका पुलिस ने जहां मौके का मुआयना किया था, वहीं एसपी अंबाला भी मौके पर पहुंचे और जानकारी हासिल की थी। इस दौरान सीन आफ क्राइम की टीम ने भी अपनी कार्रवाई की थी, जबकि अब तक पुलिस के हाथ इस मामले में खाली हैं। 

कई लोगों से हो चुकी है पूछताछ 
 सूत्रों की मानें तो इस मामले में शक की सुई कुछ लोगों पर घूम रही है, जबकि पुलिस भी इस मामले में चुप्पी साधे हुए है। इसी को लेकर कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है, जबकि पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। ऐसी स्थिति में पुलिस कई पहलुओं पर अपनी जांच को बढ़ा रही है, जबकि फिलहाल कुछ ऐसा हासिल नहीं हो पाया है, जो इस केस को ठोस दिशा दे सके। 
विज्ञापन


दोबारा खंगाला गया घटनास्थल 
जांच में अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची पुलिस के बाद अब मधुबन से आई फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल सहित पूरे घर को खंगाला। इस दौरान टीम ने उस कमरे को जांचा, जहां पर दंपति का मर्डर हुआ था, जबकि इसके साथ ही घर के अन्य हिस्सों में भी जांच की। इस दौरान टीम ने घटना वाले दिन खींचे गए फोटो आदि चेक किए, वहीं जिस रास्ते से आरोपियों के भागने का दावा किया जा रहा है, उसे भी चेक किया। इतना ही नहीं टीम ने इस मकान के साथ लगती गली को भी जांच। इसके अलावा टीम ने घर से कुछ कपड़े भी अपने कब्जे में लिए हैं। 

इस मर्डर केस में पुलिस ने कई पहलुओं पर जांच की है, जबकि बुधवार को मधुबन से आई फोरेंसिक टीम ने अपनी जांच की है। इस दौरान टीम ने कुछ कपड़े भी अपने कब्जे में लिए हैं। यह टीम अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जबकि पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। परिवार के सदस्य ने अंगूठी गायब होने की बात कही है, जबकि इस पर भी जांच की जाएगी। 
विज्ञापन

- सुभाष कुमार, एसएचओ महेश नगर थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें