फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री ट्रेनों के संचालन के लिए नहीं आए कोई आदेश, गाइडलाइन का इंतजार: डीआरएम

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में कोई बाधा न आए, इसके लिए मालगाड़ियों और पार्सल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। लेकिन यात्री ट्रेनों के संचालन के अभी कोई आदेश नहीं आए हैं। 3 मई तक सभी यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। अब दोबारा संचालन के लिए रेलवे बोर्ड के आदेशों का इंतजार बरकरार है। अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह के मार्ग दर्शन में प्रत्येक विभाग कार्य कर रहा है। सभी कर्मचारी निर्धारित स्थान पर सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखते हुए ड्यूटी दे रहे हैं। रेलवे बोर्ड से जो भी आदेश प्राप्त हो रहे हैं, उनका नियमानुसार पालन हो रहा है।
विज्ञापन

रेलवे बार्ड से अभी तक नहीं प्राप्त हुए आदेश : वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी ने बताया कि यात्री ट्रेनों का संचालन 3 मई तक बंद है। यात्री ट्रेनों के संचालन के संबंध में अभी कोई आदेश रेलवे बोर्ड की तरफ से प्राप्त नहीं हुए हैं। लेकिन आवश्यक सामान की आपूर्ति विशेष पार्सल ट्रेनों और गुड्स ट्रेनों के माध्यम से लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें