सेंट्रल जेल से फरार होने वाला आरोपी सुखबीर
अंबाला। सेंट्रल जेल से फरार बंदी के मामले में जेल के सीसीटीवी से भी अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है कि आखिर बंदी बाहर कैसे निकला। आखिरी बार बंदी 13 अगस्त को गिनती से पहले दिखाई दिया था। बाद में कहां गया और कैसे भाग गया इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
हालांकि जेल प्रशासन की ओर से यह आशंका जताई जा रही है कि 13 अगस्त को सिलिंडर छोड़ने के लिए गाड़ी आई थी। ऐसे में उसके नीचे छुपकर जाने की आशंका है। जबकि जेल प्रशासन अपने स्तर पर हर पहलू से जांच कर रहा है। बलदेव नगर थाना पुलिस ने आरोपी सुखबीर कालिया को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। अभी तक वह गिरफ्त से बाहर चल रहा है। सुखबीर कालिया एक साल पहले पंचकूला के चंडी मंदिर थाना क्षेत्र के पार्क के पास युवतियों से अश्लील हरकत रह रहा था। 11 अगस्त को सुखबीर को पुलिस ने दोबारा पेश न होने के कारण कोर्ट में पेश कर अंबाला सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 13 अगस्त को आरोपी गिनती बंद होने से पहले फरार हो गया था।