फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कैंसर केयर केंद्र में निदेशक का पद डेढ़ साल से खाली, मरीज परेशान

Tue, 19 Aug 2025 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अटल कैंसर केयर केंद्र को पौने तीन साल बाद भी निदेशक नहीं मिल पाया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस पद के लिए काफी समय से आवेदन मांगे जा रहे हैं लेकिन कोई डॉक्टर दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन

यही कारण है कि अभी तक केंद्र बिना निदेशक के चल रहा है। पीएमओ अंबाला कैंट व एसएमओ स्तर के डॉक्टरों को भी इस अटल कैंसर में व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि कैंसर अस्पताल से जुड़े बड़े निर्णय लेने के लिए व नए पदों की भर्ती के लिए सीधा मुख्यालय स्तर की तरफ रुख करना पड़ता है।
इस अटल कैंसर केयर केंद्र में हरियाणा के अलावा राजस्थान, पंजाब, हिमाचल आदि राज्यों से मरीज आ रहे हैं।
नियुक्ति के बावजूद छोड़ चुके हैं एक निदेशक :दो साल पहले अटल कैंसर केयर केंद्र के निदेशक के रूप में एक सीनियर डॉक्टर की नियुक्ति हुई थी। पहले तो वह लंबे समय तक अपना पद्भार नहीं संभाल रहे थे। बाद में उन्होंने आने से ही मना कर दिया था और निदेशक का पद छोड़ दिया था। उसके बाद दोबारा से स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आवेदन मांगे गए थे। यहां तक कि दो साल से लगातार प्रयास किया जा रहा है बावजूद यह पद खाली पड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें