फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बोली नदी पर पुल नहीं, जान हथेली पर रखकर पार कर रहे लोग, फंसा ट्रक

विज्ञापन
क्रेन की मदद से बोली नदी में धंसा ट्रक निकालते लोग। संवाद
विज्ञापन
छछरौली। मोहिद्दीनपुर-जैतपुर से होकर गुजरने वाली बरसाती बोली नदी वाहनों चालकों के लिए मुसीबत बन गई। दो दिन पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में फंस गई थी, वहीं मंगलवार रात को रेत से भरा एक ट्रक नदी के बीच फंस गया। पानी का बहाव तेज होने और नदी में जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से ट्रक आगे नहीं बढ़ सका। काफी प्रयास के बाद क्रेन की मदद ली गई और घंटों की मशक्कत के बाद ट्रक को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। नदी पर पुल न होने के कारण लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार मानसून में बरसाती बोली नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ पानी का बहाव भी काफी तेज हो जाता है। नदी के तल में गहरे गड्ढे होने के कारण भारी वाहन अकसर बीच रास्ते में फंस जाते हैं। मंगलवार को रेत से भरा ट्रक नदी पार करते समय अचानक फंस गया। ट्रक चालक ने काफी प्रयास किया, लेकिन वाहन बाहर निकलने के बजाए धंसता चला गया। इसके बाद क्रेन मौके पर बुलाया गया। क्रेन की सहायता से ट्रक को खींचकर नदी से बाहर निकाला गया।
दो दिन पहले भी इसी नदी में एक ट्रैक्टर-ट्राॅली फंस गई थी। उस समय भी ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली सुरक्षित बाहर निकाली थी। लगातार दो घटनाओं के बाद ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण सत्तार, शालिम, साहिद, असलम ने कहा कि बरसाती नदी में पानी का बहाव तेज होने के बावजूद भारी वाहन नदी पार करने का जोखिम उठा रहे हैं। नदी में गहरे गड्ढों और अनियमित रास्ते के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी पर जल्द पुल बनाया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें