फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश CM नहीं बनेंगे: तेजस्वी को हरियाणा के मंत्री विज ने बनाया निशाना, कहा- राजद ने 'NDA की जीत स्वीकार ली'

Sat, 25 Oct 2025 02:20 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)

सार

बिहार विधानसभा चुनाव के राजनीतिक माहौल में हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तेजस्वी यादव को निशाना बनाया है।
विज्ञापन
अनिल विज, हरियाणा सरकार के मंत्री - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने राघोपुर विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के ताजा बयान पर कड़ा प्रहार किया है। तेजस्वी के दावे पर विज ने कहा कि यह बयान एनडीए की अप्रत्यक्ष स्वीकृति दर्शाता है।

विज्ञापन


मंत्री अनिल विज ने कहा कि तेजस्वी यादव का ये बयान देना कि अगर एनडीए की सरकार आ भी गई तो नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा, ये बताता है कि तेजस्वी यादव ने ये तो स्वीकार कर लिया है कि एनडीए की सरकार आएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा था कि अमित शाह के बयान से साफ है कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद नहीं मिलेगा। उन्होंने चुनौती दी कि एनडीए अपना सीएम चेहरा घोषित करे। इसके साथ ही तेजस्वी ने दावा किया कि अगर एनडीए सत्ता में आई तो नीतीश कुमार सीएम नहीं बनेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें