फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं और 11वीं की डेटशीट हुई जारी, 26 मार्च से 16 अप्रैल चलेंगी परीक्षा

विज्ञापन
अंबाला सिटी: नियमों का पालन कर पढ़ाई करते छात्र। - संवाद। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
कोरोना काल में लंबे समय से वार्षिक परीक्षाओं के शेड्यूल का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों की प्रतीक्षा खत्म हो गई है। शिक्षा विभाग ने कक्षा नौंवी और 11वीं के लिए डेटशीट जारी कर दी है। छात्रों की परीक्षा 26 मार्च से शुरू होगी जो कि 16 अप्रैल तक जारी रहेगी। 11वीं कक्षा का 26 मार्च को अंग्रेजी का, 27 को होम साइंस का, 30 को केमिस्ट्री, एकाउंटेंसी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेटर, 31 को हिंदी, 1 अप्रैल को फाइन आर्ट्स, 2 को गणित, 3 को हिस्ट्री और बायोलॉजी, 5 को फिजिक्स और इकोनॉमिक्स, 6 को पॉलिटिकल साइंस, 7 को जियोग्राफी, 8 को म्यूजिक, फिलोस्पी, बिजनस स्टडी, 9 को एग्रीकल्चर, साईकोलॉजी, 12 को पंजाबी, फीजिक्स एजुकेशन, संस्कृत, उर्दू, बॉयो टेक्नोलॉजी, 13 को सोशियोलॉजी, 15 को रिटेल, सिक्योरिटी व अन्य, 16 को मिल्ट्री साइंस की परीक्षा होगी। ऐसे ही नौंवी कक्षा की 26 मार्च को सोशल साइंस, 27 को हिंदी, 31 को अंग्रेजी, 2 अप्रैल को गणित, 5 को साइंस, 7 को रिटेल, सिक्योरिटी व अन्य, 8 मार्च को पंजाबी, आईटी व अन्य विषयों की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

एक दिन पहले ही किया था स्कूलों का औचक निरीक्षण
डीईओ और डीडीईओ की फटकार का असर अब स्कूलों में दिखाई दे रहा है। प्राचार्य स्कूलों में सख्ती से अध्यापकों और छात्रों से कोरोना नियमों का पालन करवाने के प्रयास में जुट गए हैं। जिससे कि छात्र कोरोना से पूरी तरह सुरक्षित रहे। बुधवार राजकीय स्कूल नंबर 7 में छात्र और अध्यापक का नियमों का पालन करते हुए दिखाई दिए।
बता दें कि छात्रों में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले और स्कूलों में कोरोना नियमों की पालना न होने की शिकायत डीईओ तक पहुंचे थी। इसके बाद डीईओ सुरेश कुमार और डीडीईओ सुधीर कालड़ा ने स्कूलों का दौरा किया था, जहां उन्हें छात्र और अध्यापक लापरवाही करते हुए दिखाई दिए थे। इसको लेकर उन्होंने छात्रों और अध्यापकों को जमकर फटकार लगाई थी और सभी प्राचार्यों को कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करवाने के आदेश जारी किए थे। अब स्कूलों में छात्र कोरोना नियमों का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन

नौंवी और 11वीं कक्षा की परीक्षा 26 मार्च से शुरू हो जाएगी। सभी स्कूल प्राचार्यों को परीक्षा को लेकर तैयारियों करने के लिए कहा गया है। जिससे कि कोरोना नियमों का पालन करते हुए परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो।
विज्ञापन

- सुरेंद्र मोहन शर्मा, बीईओ, अंबाला वन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें