फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अधिक ब्याज का लालच दे नौ लोगों से 2.25 करोड़ की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। आदि क्रेडिट कॉआपरेटिव सोसायटी लिमिटेड की ओर से जींद, भिवानी, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र व अंबाला के लोगों से आरडी व एफडी के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। अंबाला में इस गिरोह के सदस्यों ने अधिक ब्याज का लालच देकर 9 लोगों व अन्य से 2.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन

पहले आरोपियों ने पीड़ित मुबारकपुर निवासी कमल कुमार गुप्ता को एजेंट बनाया। उनके जरिये अन्य लोगों को शिकार बनाते हुए पैसे ट्रांसफर करवाए। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने मोहाली के मुबारकपुर निवासी कमल कुमार गुप्ता की शिकायत पर राजेश कुमार, प्रियंका सिंह, विशाल सिंह, प्रशांत, राम जनम सिंह व दीपक शुक्ला पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह कार्रवाई बीएनएस की धारा 420 धोखाधड़ी के तहत की गई।
शिकायतकर्ता कमल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2015 में कैथल के कमालपुर गांव निवासी दो व्यक्ति ने आदि क्रेडिट कॉरपोरेशन सोसायटी के बारे में बताया था जो आरडीएस - एफडीएस व लेन देन तथा लोन देने का काम करती है। वह भी झांसे में आकर कैथल में बतौर एजेंट जुड़ गया था। धीरे-धीरे कंपनी में पैसे लगाने शुरू कर दिए थे। रिश्तेदारों व दोस्तों को बताना शुरू कर दिया था। काफी लोगों ने पैसे भी लगाए थे। सोसायटी के चेयरमैन राजेश सिंह ने झांसे में लेते हुए कहा था कि उनका काम पूरी तरह से कानूनी तौर पर ठीक है। जल्द ही वह आरबीआई से बैंक का लाइसेंस भी अप्लाई करेंगे। बताया था कि उनका जींद में अस्पताल व रियल एस्टेट है। धीरे-धीरे संपर्क में आने वाले संबंधित बीडी स्कूल के पास बैंक में पैसा जमा करवाने लगे। साल 2020 में कोरोना काल तक लाभ मिलता रहा। बाद में लाभ मिलना बंद हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें