फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: निहंग घुड़सवारों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

विज्ञापन
गांव रवालों स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा हुकमसर साहिब में सालाना धार्मिक जोड़ मेला में दो घोड़ों प
विज्ञापन
गुरुद्वारा हुकमसर साहिब में जोड़ मेला आयोजित, अखंड पाठ के भोग के बाद सजा दीवान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलबेड़ा। गांव रवालों स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा हुकमसर साहिब में सालाना धार्मिक जोड़ मेला आयोजित हुआ। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार बाबा हरबंस सिंह की देखरेख और बुड्ढा दल के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में आस्था और वीरता का अनूठा संगम देखने को मिला। तीन दिनों से चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब के शुक्रवार को विधिवत भोग डाले गए, जिसमें आसपास के गांवों से आई हजारों की संगत ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर मन्नतें मांगी।

समागम के दौरान बुड्ढा दल के निहंग सिंहों द्वारा दिखाए गए साहसिक करतबों ने दर्शकों को हैरान कर दिया। इस दौरान सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र एक विशालकाय हाथी रहा। मैदान में मौजूद लोगों की सांसें उस वक्त थम गईं, जब इस हाथी ने अपनी अद्भुत शक्ति का प्रदर्शन करते हुए एक बंद पड़े बड़े ट्रक को पीछे से धक्का लगाकर स्टार्ट कर दिया।
विज्ञापन


ढोल-नगाड़ों की गूंज
दोपहर को गुरु का अटूट लंगर बरतने के बाद मुख्य सेवादार बाबा हरबंस सिंह स्वयं घोड़े पर सवार होकर खेल मैदान में पहुंचे। पारंपरिक निहंग बाणे में सजे सिंहों ने ढोल-नगाड़ों और रणसिंघे की गूंज के बीच घुड़दौड़ का आगाज किया। इस दौरान एक साथ चार घोड़ों पर दो-दो निहंग सवारों ने संतुलन और वीरता की मिसाल पेश की। तेज रफ्तार से दौड़ते घोड़ों की टापों से उठती धूल और गूंजती आवाज ने दर्शकों में रोमांच भर दिया। घुड़सवारों ने चलते घोड़े से भाले की नोक पर कुशा की कठपुतली उठाने का अचूक निशाना लगाकर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


युवाओं को नशे से दूर रखना उद्देश्य : बाबा हरबंस सिंह
विजेता घुड़सवारों को बाबा हरबंस सिंह द्वारा सिरोपा व सम्मान देकर नवाजा गया। उन्होंने बताया कि इस वार्षिक समागम की तैयारियां एक महीने पहले ही शुरू कर दी जाती हैं, जिसमें पूरे गांव का भरपूर सहयोग रहता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध सिख विरासत से जोड़ना है, ताकि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर गुरु घर और अध्यात्म की ओर अग्रसर हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें