फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 किमी तक आम जनता और किसानों को छूट दे एनएच प्रशासन : मेहता

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। बणोंदी टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे किसानों की बात एनएच प्रशासन को माननी चाहिए क्योंकि किसानों की यह मांग पूरी तरह जायज है। दस किलोमीटर तक के निवासियों को टोल की छूट होनी चाहिए और किसानों को भी यह छूट मिलनी चाहिए। यह बात वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक मेहता ने बणोंदी टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे किसानों को समर्थन देते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संपूर्ण कांग्रेस इन लोगों के साथ है। स्थानीय निवासियों को टोल टैक्स में छूट मिलनी ही चाहिए, यही बात किसान यूनियन के लोगों पर भी लागू होती है। ये लोग सारा दिन किसानों की समस्याओं के लिए ही यहां वहां जाते हैं। उन्होंने कहा कि जब यह हाईवे बन रहा था, तब भी किसानों ने आवाज उठाई थी कि बदले मार्ग की ऊंचाई ज्यादा रखी जाए ताकि उनकी गाड़ियां उसके अंदर से गुजर सकें, उनकी यह मांग भी नहीं मानी गई और अब किसानों को लंबा चक्कर लगाकर आना पड़ता है, इससे उनका समय और धन बर्बाद होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें