फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छावनी से चंडीगढ़ के बीच नई रेलगाड़ी के संचालन की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी से चंडीगढ़ के बीच एक नई यात्री रेलगाड़ी चलाने के लिए व्यवहार्यता जांच कराई जाएगी। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि गत माह उन्होंने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर एक पैसेंजर रेलगाड़ी चलाने का आग्रह किया था। इस पर केंद्रीय रेल मंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए सूचित किया है कि जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए अंबाला छावनी-चंडीगढ़ रेल मार्ग पर नई यात्री गाड़ी के संचालन के लिए ऑपरेशनल फिजिबिलिटी जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अंबाला छावनी से चंडीगढ़ मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में कर्मचारी वर्ग, विद्यार्थी, व्यापारी एवं श्रमिक आवागमन करते हैं। वर्तमान में बस सेवाओं और निजी वाहनों पर निर्भरता अधिक है, इससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं। इस नई रेलगाड़ी के शुरू होने से न केवल यात्रियों को किफायती, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुविधा मिलेगी, बल्कि सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव भी घटेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिजिबिलिटी जांच जल्द पूरी होगी और हरियाणा के लोगों को निकट भविष्य में यह नई यात्री रेलगाड़ी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें