फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नए सत्र की खेल नर्सरियां शुरू, पुरानी की डाइट राशि का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नए सत्र की खेल नर्सरियों भले ही शुरू हो गई है लेकिन पुरानी नर्सरियों के खिलाड़ियों को अभी भी अपनी बची हुई डाइट राशि मिलने का इंतजार है। अंबाला में कुल 18 खेल नर्सरियों चल रही थी। इनमें प्रशिक्षण ले रहे करीब 450 खिलाड़ियों की अभी भी तीन से लेकर पांच माह तक की डाइट राशि नहीं मिली है। इस तरह से जिलाभर में खिलाड़ियों के खेल विभाग ने लाखों रुपये देने हैं।
विज्ञापन

कई बार संबंधित कोच व खिलाड़ी अपनी राशि को लेकर कार्यालय में चक्कर काट चुके हैं लेकिन हर बार उन्हें मुख्यालय से अनुमति आने की बात बोलकर टाल दिया जाता है। ऐसे में सभी खिलाड़ियों में निराशा है जबकि इन खिलाड़ियों ने नर्सरियों में अभ्यास कर स्टेट से लेकर नेशनल स्तर पर पदकों की झड़ी लगाई थी। बता दें कि खेल नर्सरियों में 8 साल से 14 और 15 से 19 साल तक के खिलाड़ी अभ्यास करते थे। 8 से 14 साल के खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1500 और 15 से 19 साल तक के खिलाड़ियों को 2000 रुपये देने का प्रावधान था।

मिलनी चाहिए डाइट राशि
दो साल से अभ्यास कर रहा हूं। स्कूली नेशनल स्तर पर कांस्य पदक हासिल कर चुका हूं। अभी तक खाते में डाइट राशि नहीं पहुंची है। सरकार ने कहा है तो यह मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

रोहन, हैंडबाल खिलाड़ी
डाइट लेना खिलाड़ी के लिए जरूरी
अभ्यास के साथ खिलाड़ियों को डाइट लेना जरूरी है, तभी वह मैदान में ठीक ढंग से अभ्यास कर पाते हैं। खेल नर्सरियां बंद हो चुकी है लेकिन फिर भी राशि नहीं मिली है। हर बार जल्द पैसे आने की बात बोलकर लौटा दिया जाता है।
रोहित, फुटबॉल खिलाड़ी
खिलाड़ियों की डाइट राशि को लेकर मुख्यालय में पत्राचार किया गया था। समय-समय रिमाइंडर भी भेजे जा रहे हैं। जैसे ही निर्णय लिया जाता है तो राशि खातों में डाल दी जाएगी।
विज्ञापन

राजबीर रंगा, जिला खेल अधिकारी, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें