फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई सब्जी मंडी गोलीकांड : युवराज व अंकुश ने किए थे हवाई फायर

विज्ञापन
नारायणगढ़ की नई सब्जी मंडी के गेट पर चली गोली मामले में बाइक सहित काबू आरोपी: पुलिस पीआरओ
विज्ञापन
अंबाला। नारायणगढ़ की सब्जी मंडी के गेट पर 1 मई को हवाई फायरिंग मामले की अनसुलझी गुत्थी सीआईए-1 की टीम ने सुलझा ली है। मामले में संलिप्त सभी आरोपियों को काबू कर लिया गया है।
विज्ञापन

चार आरोपी सहारनपुर निवासी युवराज, पिलखनी निवासी जोनी, बींदपुर गांव निवासी कार्तिक कुमार व नकुड निवासी अवनीश को वीरवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं पांचवें आरोपी सहारनपुर के सरसावा निवासी अंकुश की टांग में सीआईए-1 से मुठभेड़ के दौरान गोली लगी थी। वह अभी अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। डॉक्टरों द्वारा फिट करने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंद्र के नेतृत्व में टीम ने 15 दिन में सभी आरोपी काबू कर लिए।
-

आढ़ती के नाम धमकी देकर फरार हो गए थे आरोपी



एक मई की सुबह सब्जी मंडी के बाहर हवाई फायर हुए थे। चार नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर अंजाम दिया था। फायर करने वालों ने मंडी के गेट पर खड़े चौकीदार को कहा था कि बुद्धि राजा कहां है, अगला नंबर उसका है। आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मंडी के चौकीदार की शिकायत पर अज्ञात पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। इसके के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए थे जिसमें दो नकाबपोश युवक बाइक पर हवाई फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन



-

अवैध हथियार से चलाई गई थी वितेश पर गोली, दो आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी

नारायणगढ़। सरकारी पीजी कॉलेज नारायणगढ़ के पास 10 मई को दो स्कॉर्पियो में टक्कर के बाद हुए गोलीकांड के मामले में दो आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। मामले में पुलिस ने एक आरोपी राजीव को न्यायिक हिरासत में भेजा था। नारायणगढ़ पुलिस ने मामले में स्कॉर्पियो व अवैध हथियार बरामद कर लिया है।
नारायणगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ललित ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। बता दें कि इस मामले में कंधे पर गोली लगने पर घायल वितेश की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था। घायल ने बताया था कि वह सरकारी पीजी कॉलेज नारायणगढ़ का छात्र है।

10 मई की रात 9 बजकर 30 मिनट पर वह अपने दोस्त खुशविंद्र व अनिल कुमार के साथ स्कॉर्पियो में सवार होकर कॉलेज रोड पर जा रहा था। जैसे ही वह मोंटी समोसे वाली की दुकान के पास पहुंचे तो कुलडपुर गांव की तरफ से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी थी। हादसे में वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त होने के बाद नीचे उतरकर आए युवकों ने बहस शुरू कर दी। अभी तीन युवकों से झगड़ा हो ही रहा था कि एक अन्य कार आए युवक ने पिस्तौल निकालकर फायर कर दिया था।

नारायणगढ़ की नई सब्जी मंडी के गेट पर चली गोली मामले में बाइक सहित काबू आरोपी: पुलिस पीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें