फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छह जगहों पर लगेंगे नए बिजली सब स्टेशन, एक लाख उपभोक्ताओं को होगी सुविधा

विज्ञापन
शहर में बिजली ठीक करते हुए कर्मचारी। फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबाला सिटी। आने वाले गर्मी के सीजन में जिले में 1 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। बिजली निगम नारायणगढ़, शहजादपुर, अंबाला शहर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में सब स्टेशन लगाएगा। इनमें कक्कड़ माजरा, धनाना, शाहपुर नुर्द, अद्दोमाजरा, उदयपुर और घासमंडी में 33 केवी का नया सब स्टेशन लगाएगा। इन सब स्टेशन को लगाने के लिए जगह मिल गई है। करीब 2 महीने में इन छह सब स्टेशन को लेकर भी कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। सब स्टेशन लगाने को टेंडर हो गया है। एक सब स्टेशन पर करीब पांच करोड़ खर्च होंगे। इन सभी छह सब स्टेशन पर करीब 30 करोड़ से ज्यादा का बजट खर्च होगा।
विज्ञापन


लाइन की लंबी दूरी होने से लगते हैं बिजली कट
सुल्लर क्षेत्र के आसपास लगते गांव की बिजली अभी चौड़मस्तपुर सब स्टेशन से चल रही है। चौड़मस्तपुर सब स्टेशन से इन गांवों की दूरी 20 से 30 किलोमीटर तक भी पड़ती है। धूलकोट सब स्टेशन से घासमंडी में बिजली दी जा रही है। इन क्षेत्रों की लंबी दूरी होने से बिजली संबंधित समस्या आती है। गर्मी के पीक सीजन में कई बार तार टूट जाती हैं और तेज हवा चलने और बारिश में भी ज्यादा दिक्कत आती है जिससे इन एरिया में लो वॉल्टेज, ब्रेकडाउन और अघोषित कट भी लगते हैं। बीते वर्ष बाढ़ आने से सबसे ज्यादा परेशानी घासमंडी क्षेत्र में झेलनी पड़ी थी। इस वजह से घासमंडी क्षेत्र के लिए यहां सब स्टेशन लगाया जाएगा।


नग्गल क्षेत्र में 15 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

नग्गल क्षेत्र की बेल्ट उदयपुर और अद्दोमाजरा में बिजली निगम 33 केवी सब स्टेशन लगाएगा। इन जगहों पर सब स्टेशन लगने से क्षेत्र के 15 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। सबसे ज्यादा राहत उन उपभोक्ताओं को मिलेगी, जोकि लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। नग्गल क्षेत्र के कई गांव ऐसे हैं, जहां नन्यौला व चौड़मस्तपुर सब स्टेशन से बिजली सप्लाई हो रही है, लेकिन कई गांव इन सब स्टेशन से ज्यादा दूरी पर हैं, जिससे उन गांव के उपभोक्ताओं को गर्मी के सीजन में ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

इसी तरह कक्कड़ माजरा, धनाना में सब स्टेशन लगेगा, अभी इन क्षेत्रों में शहजादपुर, रायवाली से बिजली मिल रही है। शाहपुर नुर्द क्षेत्र में नारायणगढ़ से बिजली मिल रही है। इस सभी प्रोजेक्ट को मुख्यालय की अनुमति मिल चुकी है। अब निविदा लगाई गई है इसके अलावा जटवाड़ सब स्टेशन को भी बड़ा किया जाएगा।

अंबाला सर्कल में कक्कड़ माजरा, धनाना, शाहपुर नुर्द, अद्दोमाजरा, घासमंडी व उदयपुर में नए सब स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इन सभी प्रोजेक्ट को मुख्यालय से पहले मंजूरी मिल चुकी है। अब प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए निविदा जारी कर दी गई है। जल्द ही वर्कऑर्डर देकर कार्य शुरू करवाया जाएगा। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में छह नए सब स्टेशन लगने से करीब एक लाख उपभोक्ताओं को फायदा होगा।
विज्ञापन

- वीके गोयल, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम अंबाला सर्कल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें